Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»बिहार-पंजाब के बाद अब बंगाल की बारी? ममता के तेवर से INDIA के वजूद पर सवाल…
    देश

    बिहार-पंजाब के बाद अब बंगाल की बारी? ममता के तेवर से INDIA के वजूद पर सवाल…

    By February 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार-पंजाब के बाद अब बंगाल की बारी? ममता के तेवर से INDIA के वजूद पर सवाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के विजयी रथ को रोकने के लिए तैयार इंडिया गठबंधन को लगातार झटके लग रहे हैं।

    हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद महागठबंधन से अलग कर लिया और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई।

    आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने ही तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाया। इंडिया से अलग होने के बाद उनकी पार्टी के नेताओं ने कहा कि उन्हें वहां सम्मान नहीं मिल रहा था।

    सम्मान की बात करें तो पश्चिम बंगाल में भी ममता बनर्जी और कांग्रेस पार्टी के बीच वाक युद्ध जारी है। ममता ने हाल ही में वाम दलों पर भी निशाना साधा था।

    उन्होंने तो वर्षों तक बंगाल पर राज करने वाली लेफ्ट पार्टियों पर लाखों कार्यकर्ताओं की हत्या का आरोप तक लगा दिया।

    ऐसे में देश जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव की तरफ आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे इंडिया गठबंधन में शामिल घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर संघर्ष बढ़ता जा रहा है। बिहार के बाद पश्तिम बंगाल में गठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ती ही दिख रही हैं।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कांग्रेस, वाम और भाजपा पर सांठगांठ का हिस्सा होने का आरोप लगाया था।

    ममता ने यह भी दावा किया है कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में 40 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

    आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के संचार प्रमुख जयराम रमेश ने इस बात पर जोर देते हुए कहा है कि टूटे हुए रिश्ते को अभी भी सुधारा जा सकता है।

    हालांकि, कांग्रेस की सहयोगी और टीएमसी की कट्टर प्रतिद्वंद्वी सीपीआई (एम) किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं है।

    सीपीआई (एम) के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर ममता बनर्जी गठबंधन छोड़ने का फैसला करती है तो वह इस कदम का स्वागत करेंगे।

    ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इंडिया गठबंधन खत्म हो चुका है? पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) पहले ही कह चुकी है कि वह अकेली लड़ेगी।

    नीतीश ने खुद को अलग कर लिया है। ममता भी इंडिया से अपनी राह अलग करने के लिए तैयारी दिख रही हैं।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.