Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिलासपुर में आंधी-तूफान से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल तहस-नहस हो गया, कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट
    छत्तीसगढ़

    बिलासपुर में आंधी-तूफान से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल तहस-नहस हो गया, कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट

    News DeskBy News DeskApril 19, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिलासपुर में आंधी-तूफान से अनिरुद्धाचार्य का पंडाल तहस-नहस हो गया, कई हिस्सों में आज भी बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
     छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान ने एक बड़े हादसे को टाल दिया, जब अनिरुद्धाचार्य महाराज की कथा से एक दिन पहले ही सीपत क्षेत्र के दर्राभाठा गांव में बना भव्य पंडाल पूरी तरह से धराशायी हो गया। आंधी और मूसलधार बारिश ने टेंट, साउंड सिस्टम, कूलर समेत तमाम इंतजामों को तहस-नहस कर दिया। आयोजन स्थल की हालत इस कदर बिगड़ी कि पूरा मैदान कीचड़ में तब्दील हो गया और श्रद्धा का समंदर बहने से पहले ही सूख गया।

    गौरतलब है कि कथा का शुभारंभ शनिवार 19 अप्रैल से होना था, और शुक्र है कि हादसा इससे पूर्व घटित हुआ। आज सैकड़ों श्रद्धालु जो वहां एकत्र होने वाले थे, उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था।

    इस घटना के बाद आयोजकों को प्रशासन की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बताया गया है कि पुलिस व प्रशासन ने पहले ही आयोजन समिति को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का पालन किया जाए। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी और एएसपी अर्चना झा द्वारा बुधवार को आयोजकों को नोटिस देकर चेताया गया था कि यदि किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो आयोजक ही जिम्मेदार माने जाएंगे। बावजूद इसके पार्किंग की अपर्याप्त व्यवस्था, गैर-वॉटरप्रूफ मंच और अन्य सुरक्षा कमियों को नजरअंदाज कर दिया गया।

    मालूम हो कि पिछले वर्षों में देशभर में ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं। मथुरा (उत्तर प्रदेश) में 2016 में धार्मिक सभा के दौरान हिंसा में कई लोग मारे गए थे, वहीं 2022 में हरिद्वार में एक संत सम्मेलन के दौरान आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए। एक भीषण हादसा 2013 में मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के रतनगढ़ में घटित हुआ था, जब एक धार्मिक मेले के दौरान भगदड़ में दर्जनों लोगों की जान चली गई थी।

    बिलासपुर में आंधी-तूफान का कहर

    बिलासपुर में अचानक आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। मुख्य चौराहे, पटेल चौक और अहरो तिराहा समेत कई जगहों पर टीनशैड और फ्लैक्स बोर्ड हवा में उड़ गए। हाईवे और शहर की बस्तियों में तूफान की वजह से हाईटेंशन और लोकल लाइनों के खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर गए।

    हाईवे पर कई विशालकाय पेड़ों के गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रही। गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।विद्युत विभाग की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और बहाली कार्य में जुट गई।

    मनिहारखेड़ा गांव में दिलबाग सिंह के मकान की दीवार गिर गई और छत के टीनशैड उड़ गए। हालांकि, परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मुहल्ला भट्टी टोला में साप्ताहिक पैठ वाली पुलिया के पास खड़ी विहिप महामंत्री प्रदीप गंगवार की बुलेरो नहर में गिर गई। क्रेन की मदद से वाहन को बाहर निकाला गया।

     

    News Desk

    Related Posts

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की

    September 2, 2025

    बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    September 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.