Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»कमाई कम और भारत जोड़ो यात्रा पर ही खर्च हुआ कांग्रेस का 30 पर्सेंट बजट, फंडिंग में बड़ी गिरावट…
    देश

    कमाई कम और भारत जोड़ो यात्रा पर ही खर्च हुआ कांग्रेस का 30 पर्सेंट बजट, फंडिंग में बड़ी गिरावट…

    By February 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कमाई कम और भारत जोड़ो यात्रा पर ही खर्च हुआ कांग्रेस का 30 पर्सेंट बजट, फंडिंग में बड़ी गिरावट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सितम्बर 2022 से जनवरी 2023 के बीच कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कांग्रेस ने कुल 71.8 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जो उसके सालाना खर्च का 15.3 फीसदी है।

    यह रकम 2022-23 के दौरान पार्टी के प्रशासनिक और सामान्य खर्चे का कुल 30 फीसदी से ज्यादा है। चुनाव आयोग के पास दाखिल पार्टी की नवीनतम वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

    टीओआई के एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022-23 में कांग्रेस की कुल आमदनी वित्त वर्ष 2021-22 में 541 करोड़ रुपये से गिरकर 452 करोड़ रुपये पर पहुंच गई जबकि इसी अवधि में इसका खर्च 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 467 करोड़ रुपये हो गया।

    चुनाव आयोग द्वारा बुधवार को सार्वजनिक की गई पार्टी की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 2021-22 में चुनावी बांड के माध्यम से कांग्रेस की कुल प्राप्तियां 236 करोड़ रुपये थी, जो 2022-23 में घटकर 171 करोड़ रुपये रह गई हैं। यह  इसके कुल दान का 63% और इसकी कुल आय का मात्र 38% है।

    अब तक, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए छह राष्ट्रीय दलों में से पांच – आप, बसपा, सीपीएम, नेशनल पीपुल्स पार्टी और कांग्रेस की ऑडिट रिपोर्ट चुनाव आयोग ने सार्वजनिक की हैं। बीजेपी की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।

    ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने 2022-23 में यात्रा पर 71.8 करोड़ रुपये और चुनावों पर 192.5 करोड़ रुपये खर्च किए। पिछले वित्त वर्ष में चुनावों पर खर्च 279.5 करोड़ रुपये था।

    पार्टी के प्रशासनिक और सामान्य खर्चों में 2021-22 की तुलना में 161% की बढ़ोतरी देखी गई। इस साल पार्टी की तरफ से यात्रा के रूप में एक नई पहल और चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर खर्च में तेज वृद्धि देखी गई है।

    2022-23 में चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर 40 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं जो 2021-22 की तुलना में 23 लाख रुपये ज्यादा है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में होली के रंगों की बौछार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली….

    March 4, 2026

    ग्रामीण डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम: संशोधित भारतनेट प्रोग्राम के तहत छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की स्वीकृति- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    March 3, 2026

    90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद….

    March 3, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं….

    March 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.