Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025

    News DeskBy News DeskApril 4, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 4 अप्रैल 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। माता की कृपा से पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आज आपके नए दोस्त बन सकते हैं। आपको उनसे बात करके अच्छा लगेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। देवी मां को बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाएं, आपका कॉन्फिडेंस बना रहेगा।
    शुभ रंग- मैरुन
    शुभ अंक- 1

    वृष राशि:
    आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्याएं समाप्त होंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेसमैन आज जरूरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा। मां कालरात्रि की कृपा से ऑफिस में सबके साथ सामंजस्य बिठाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। देवी मां को वस्त्र भेंट करें, सब लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे।
    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 5

    मिथुन राशि:
    आज का दिन उत्तम रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन करियर में नया बदलाव लाएगा। आज नवरात्र के सातवें दिन माँ कालरात्रि आपके परिवार में सुख-शांति बनाये रखेगी। आज बिजनेस में आपको बड़ा धन लाभ होगा। राइटर आज नई स्टोरी लिख सकते हैं, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाएगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत प्रसन्न होंगे। माँ कालरात्रि के मन्त्रों का जप करें, समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 1

    कर्क राशि:
    आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिए आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। ट्रांसपोर्ट का बिज़नस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा होगा। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगायें, रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 4

    सिंह राशि:
    आज आपका दिन खास रहने वाला है। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रहेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग अपना बिजनेस करते हैं, उन्हें मुनाफा मिलने की संभावना है। आज आप सोच-विचार में रहेंगे, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही समस्याएं दूर होंगी।
    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 2

    कन्या राशि:
    आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 9

    तुला राशि:
    आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में लंच के लिए जाएंगे। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। दुर्गा मंदिर में फल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 8

    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर करेंगे। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां बाकी दोस्तों के साथ एंजॉय करने का मौका मिलेगा। आज नई स्किल सीख सकते है, जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपकी इच्छा पूरी होगी। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांति का माहौल रहेगा।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 6

    धनु राशि:
    आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम करवा सकते हैं। कॉन्ट्रेक्टर्स के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी। मां दुर्गा को खोये का भोग लगाएं, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 3

    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। भाई-बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। आज नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को हाथ जोड़कर प्रणाम करें, आपके साथ सब अच्छा रहेगा।
    शुभ रंग- पिच
    शुभ अंक- 7

    कुंभ राशि:
    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा नया शेड्यूल बनाने का विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।
    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 1

    मीन राशि:
    आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। सामाजिक कामों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। आपको जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ रिश्ते में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे।
    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 5

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.