Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»गिरगिट हैं नीतीश कुमार, मोदी ने निकाला पालाबदल का मुहूर्त, ऐन वक्त पर हमें झटका दिया: कांग्रेस…
    देश

    गिरगिट हैं नीतीश कुमार, मोदी ने निकाला पालाबदल का मुहूर्त, ऐन वक्त पर हमें झटका दिया: कांग्रेस…

    By January 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गिरगिट हैं नीतीश कुमार, मोदी ने निकाला पालाबदल का मुहूर्त, ऐन वक्त पर हमें झटका दिया: कांग्रेस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नीतीश कुमार के पाला बदलकर भाजपा के संग आने से कांग्रेस बेहद नाराज है। यही नहीं नीतीश कुमार के इस ‘हृदय परिवर्तन’ के लिए कांग्रेस ने उनकी तुलना गिरगिट तक से कर दी है।

    कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उनकी हरकतों से गिरगिट भी शरमा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘नीतीश कुमार ने 23 अक्टूबर को पटना में मीटिंग बुलाई थी।

    इसमें 18 पार्टियां मौजूद थीं। इसके बाद बेंगलुरु और मुंबई में भी मीटिंग हुई। नीतीश कुमार ने कोई संकेत नहीं दिया कि ऐसा कुछ कर सकते हैं।

    बिहार में मौसम वैज्ञानिक होते हैं और वहां आया कुमार, गया कुमार भी होते हैं। जयराम रमेश ने कहा कि ये तो गिरगिट को भी कड़ी टक्कर देते हैं।’

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में साथ चल रहे जयराम रमेश ने कहा, ‘सही समय पर बिहार की जनता नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री को जवाब जरूर देगी।

    दिल्ली में बैठकर ये लोग मुहूर्त देते हैं। 14 तारीख को जब हमने मणिपुर से यात्रा शुरू की तो मिलिंद देवड़ा को ले गए और अब जब हमारी यात्रा बिहार पहुंचने वाली है तो नीतीश कुमार को ही निकाल लिया।

    यह अफसोस की बात है कि ऐन वक्त में उन्होंने हमारा साथ छोड़ा।’ उन्होंने नीतीश कुमार के एग्जिट की पूरी पटकथा दिल्ली से लिखे जाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दिल्ली से नरेंद्र मोदी सरकार ने ही तय किया था कि नीतीश कुमार को यात्रा से ठीक पहले मिला लिया जाए। 

    जयराम रमेश के अलावा राशिद अल्वी ने भी नीतीश कुमार पर सवाल उठाए हैं। राशिद अल्वी ने कहा कि नीतीश कु्मार ने राजनीति की नई परिभाषा बताई है।

    बिहार में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता। लेकिन इतना है कि अब देश के लोगों को नेताओं और दलों पर कोई भरोसा नहीं रहेगा।

    जो कुछ बिहार में हो रहा है, उससे देश के लोग राजनीति में भरोसा करना छोड़ देंगे। दरअसल आज INDIA अलायंस जिस स्वरूप में है, उसे नीतीश कुमार ने ही धार दी थी।

    वही उसके शिल्पकार थे औऱ लगातार कांग्रेस के साथ अन्य दलों को जोड़ने के लिए मेहनत कर रहे थे। ऐसे में उनका ही पाला बदल लेना INDIA अलायंस के लिए बड़ा झटका है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.