Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»खेलों का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है समग्र विकास के रोडमैप पर काम कर रही है सरकार, खेल और खिलाड़ी दोनों हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    मध्यप्रदेश

    खेलों का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है समग्र विकास के रोडमैप पर काम कर रही है सरकार, खेल और खिलाड़ी दोनों हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खेलों का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है समग्र विकास के रोडमैप पर काम कर रही है सरकार, खेल और खिलाड़ी दोनों हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि समग्र विकास के रोडमैप पर हमारी सरकार काम कर रही है। खेलों का विकास हमारा महत्वपूर्ण लक्ष्य है। खेल और खिलाड़ी दोनों हमारी प्राथमिकता में है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हमारी सरकार सभी महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं के लिए समर्पित दिन है।

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाएं, जिन्होंने राज्य को गौरवान्वित किया है, उन्हें सम्मानित करना सरकार के लिए हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को जहांनुमा पैलेस में एक निजी मीडिया समूह द्वारा आयोजित “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार-2025” को संबोधित कर रहे थे।

    इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, बंसल ग्रुप के सीएमडी श्री सुनील बंसल, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और उनके पंख (स्पॉनसर्स) उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृष्ण जन्म के वृत्तांत का वर्णन कर बताया कि सामाजिक सरोकार के महत्व को समझाने के लिए भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया।

    अपने विराट व्यक्तित्व से उन्होंने सामाजिक चेतना जागृत की। उन्होंने कहा कि समाज के व्यक्तियों द्वारा राज्य के उभरते खिलाड़ियों की मदद कर उन्हें खेल में सहयोग करना, हमारी सामाजिक जीवंतता का सहज प्रमाण है। इस प्रकार के विशेष आयोजन के लिए आयोजक बधाई के पात्र हैं।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जनहित से जुड़े विभिन्न प्रभावकारी निर्णयों कोविड के समय वैक्सीन का त्वरित उत्पादन, कोविड महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा करना, नोटबंदी की घोषणा करना, सर्जिकल स्ट्राइक आदि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सभी राष्ट्रहित के निर्णय है।

    हम सभी के लिए यह निर्णय प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को सदैव राजधर्म का पालन करना पड़ता है। इसलिए कभी-कभी कठोर निर्णय भी लेने पड़ते हैं। विगत एक वर्ष में हमने जनहित में कई बड़े निर्णय लिए हैं। हम प्रदेश के विकास में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए हरसंभव मदद करेंगे।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में देश का विकास जनता की भागीदारी से ही संभव है। लोकतंत्र में करोड़ों लोग देश के विकास में सहभागिता करते हैं। मतदान करने वाला हर व्यक्ति देश के विकास का सहभागी है। हमारा प्रत्येक निर्णय जनभावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि हम सभी सामाजिक प्रेरणा से देश का विकास करने और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहें। यही राष्ट्रधर्म है, यही नागरिक धर्म है।

    राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के विकास को पंख देकर तेज गति से राज्य की प्रगति को आगे बढ़ा रहे हैं। जीआईएस भोपाल के सफल आयोजन में 30.77 लाख करोड़ का निवेश प्राप्त कर राज्य में इतिहास रचा गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिला दिवस पर सुरक्षा से लेकर वाहन चालक की जिम्मेदारी आज महिलाओं को सौंपी गई है।

    यह हमारी मातृ शक्तियों का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि युवा खेल प्रतिभाएं देश का भविष्य हैं। युवाओं को समर्पण के साथ राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) मिशन में गरीब, अन्नदाता, नारी और युवा कल्याण को शामिल किया गया है। हमारे युवा राष्ट्रभक्ति की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। आयोजकों द्वारा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करना प्रशंसनीय है।

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजकों की ओर से मध्यप्रदेश के उभरते खिलाड़ियों और उनके पंख (स्पॉन्सर्स) को सम्मानित किया। आयोजकों की ओर से 45 उभरते युवा खिलाड़ियों को 51-51 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी सम्मान स्वरूप प्रदान की गई। कार्यक्रम में खेल प्रतिभाओं पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। आयोजकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रतीक चिन्ह और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल को अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण…

    April 8, 2026

    चार जिले के सहायक आयुक्त को शो-कॉज नोटिस, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली राज्य स्तरीय विभागीय बैठक….

    April 8, 2026

    फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम: किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 8, 2026

    नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण: पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधार…..

    April 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.