Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र के लिए वरदान साबित: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल…
    मध्यप्रदेश

    रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र के लिए वरदान साबित: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल…

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र के लिए वरदान साबित हुआ है। अल्प समय में ही इस अस्पताल की अपनी पहचान बन गई है। यहाँ पदस्थ चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों का बेहतर इलाज किया है। इसे और बेहतर बनाने की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायेंगी।

    उन्होंने कहा कि चिकित्सकों सहित सहयोगी स्टाफ के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया सतत जारी रखी जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि वॉकइन माध्यम से पदों की पूर्ति की कार्यवाही कराएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बाईपास सर्जरी के संबंध में डॉक्टर्स व सहयोगी स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल में नियमित बाईपास किए जाएं। इसके लिए यदि बाहर से एनेस्थेटिक विशेषज्ञ व अन्य सहयोगी स्टाफ को बुलाया जाए तो उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डीएम व एमसीएच के पाठ्यक्रम शीघ्र ही प्रारंभ होंगे जिससे यहाँ अध्ययन करने वाले चिकित्सकों की सुविधाएं भी अस्पताल को मिलने लगेंगी।

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में पदस्थ चिकित्सकों के पदोन्नति के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण चल रहा है। इसे और गति देते हुए निश्चित समय सीमा में पूर्ण करा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैंसर यूनिट की स्थापना विन्ध्य क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इसका निर्माण कार्य भी प्रगति में है।

    उन्होंने कहा कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एमआरआई एवं नवीन कैथलैब शीघ्र स्थापित कर दी जाएगी। कमिश्नर बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, डीन डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल डॉ अक्षय श्रीवास्तव, अधीक्षक संजय गांधी अस्पताल डॉ राहुल मिश्रा सहित चिकित्सक तथा निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

    सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार भवन के निर्माण कार्य का किया अवलोकन –

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विस्तार भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया।

    गंभीर हृदय रोग पीड़ित मरीज के जटिल ऑपरेशन की सफलता पर चिकित्सकीय टीम को दी बधाई –

    आयुष्मान योजना की सहायता से सिरमौर क्षेत्र के रहने वाले 39 वर्षीय दिनेश साहू का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रीवा में मिट्रल वाल प्रत्यारोपण का जटिल सफल आपरेशन किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अस्पताल पहुंच कर मरीज का हाल-चाल जाना और उपस्थित चिकित्सकों से मरीज की स्थिति जानी तथा सफल आपरेशन के लिये चिकित्सकों व स्टाफ को बधाई दी।

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026

    जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.