Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»आज का राशिफल 7 मार्च 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 7 मार्च 2025

    News DeskBy News DeskMarch 7, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 7 मार्च 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जाएगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आपको लाभ मिलेगा। साथ ही खुले मन से काम करने पर अच्छे लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। समाज में आज आपको मान-सम्मान मिलेगा, आपको लोग अच्छे उदाहरण के तौर पर देखेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए खाने में आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे, आपको लाभ मिलेगा।
    शुभ रंग- मैजेंटा
    शुभ अंक- 3

    वृष राशि:
    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा, आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेगा। आज खुद पर ध्यान देंगे। आज आपके विरोधी आपके सामने नतमस्तक होंगे, दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। किसी काम में अपनों की मदद मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, भविष्य की प्लानिंग पर विचार विमर्श भी करेंगे। आप मेडिटेशन सेंटर ओपन करेंगे, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे।
    शुभ रंग- काला
    शुभ अंक- 8

    मिथुन राशि:
    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार में नई-नई खुशियां आएंगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न करेगी, आपके घर लोग बधाई देने आयेंगे। घर पर पार्टी का आयोजन करेंगे। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह लेंगे, आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। छात्रों का अनुशासन उनको जल्द सफलता दिलाएगा, पढ़ाई व काम में बैलेंस बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 6

    कर्क राशि:
    आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज आप किसी बात को लेकर नेतृत्व करेंगे, जिसमें अन्य लोगों का सहयोग मिलेगा। साथ ही किसी जरूरी विषय पर बातचीत भी होगी, अपनी बात कहने का मौका मिलेगा, आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर काम आएगा। इस राशि के जो लोग किसी दूसरे राज्य में व्यापार की शुरुआत करना चाहते है, आज का दिन उनके लिए अच्छा हैं, परिवारवालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 7

    सिंह राशि:
    आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। प्रशासनिक कर्मचारियों के लिए आज का दिन अच्छा है।आज आपको कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा, आपकी क्रिएटिव फील्ड मजबूत होगी। रियल स्टेट बिजनेस कर रहे लोग, नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
    शुभ रंग- भूरा
    शुभ अंक- 2

    कन्या राशि:
    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। आपको किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है, जिससे आप कॉन्फिडेंस फील करेंगे। किसी जरूरी काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिलेगा। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज आप रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। लवमेट अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे, घरवाले आपके रिश्ते से सहमत होंगे। नव विवाहित दंपति आज साथ में घूमने जाएंगे। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी पूराने क्लाइंट से धन लाभ होगा।
    शुभ रंग- बैंगनी
    शुभ अंक- 1

    तुला राशि:
    आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद भी करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, जिससे आपको सफलता मिलेगी। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। आप किसी योजना की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको ऑफिस के कार्यों को टालना अच्छा नहीं है। व्यापार को बढ़ाने के लिए बनाया गया प्लान कारगर साबित होगा।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 6

    वृश्चिक राशि:
    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आज अधिकारी वर्ग का सहयोग पाने में आसानी होगी, बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चों के प्रति आपका प्रेम। आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। अगर आप बिजनेस स्टार्ट कर रहे हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही शुरू करें। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। लवमेट आज कही घूमने जाएंगे। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 6

    धनु राशि:
    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज यात्रा करने से बचने की कोशिश करें। बच्चों के साथ थोड़ा टाइम स्पेंड कर सकते हैं। प्राइवेट शिक्षक आज बच्चों को पढ़ाई के नए तरीके सिखायेंगे, छात्रों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। ग्राफिक डिजाइनिंग के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव कर सकते हैं, अपनी कोशिश जारी रखें। महिलाएं आज किचन में काम करते समय सावधानी बरतें।
    शुभ रंग- गोल्डन
    शुभ अंक- 9

    मकर राशि:
    आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। पुराने लेन-देन के मामलों में आज सोच विचार करेंगे। अपने खास रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां खुशी का माहौल बना रहेगा। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना हैं। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे, साथ में लंच करेंगे। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं, मेहनत जारी रखें।
    शुभ रंग- पिच
    शुभ अंक- 2

    कुंभ राशि:
    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड के साथ होने वाली है। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आज आप अपना पसंदीदा काम करेंगे। पिछले कई दिनों से ऑफिस के रुके कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल होंगे।
    शुभ रंग- केसरिया
    शुभ अंक- 5

    मीन राशि:
    आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कला व साहित्य से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर अपने गुरु से परामर्श लेंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को अपना हुनर दिखाने के लिए सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 4

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 09 अप्रैल को अंबिकापुर में पंडित रविशंकर त्रिपाठी एवं शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण…

    April 8, 2026

    चार जिले के सहायक आयुक्त को शो-कॉज नोटिस, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ली राज्य स्तरीय विभागीय बैठक….

    April 8, 2026

    फसल विविधीकरण से समृद्धि की ओर बढ़ते कदम: किसानों को 314 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    April 8, 2026

    नक्सल क्षेत्र में उम्मीद की नई किरण: पक्का घर बना सम्मानजनक जीवन का आधार…..

    April 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.