Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»नहीं मिला पेमेंट, 12 लाख बाकी; रामलला की मूर्ति बनाकर सुर्खियों में आए अरुण योगीराज को लेकर दावा
    देश

    नहीं मिला पेमेंट, 12 लाख बाकी; रामलला की मूर्ति बनाकर सुर्खियों में आए अरुण योगीराज को लेकर दावा

    By January 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नहीं मिला पेमेंट, 12 लाख बाकी; रामलला की मूर्ति बनाकर सुर्खियों में आए अरुण योगीराज को लेकर दावा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद रामलला की मूर्ति बनाने वाले अरुण योगीराज चर्चाओं में आ गए हैं।

    उन्होंने पिछले कई महीनों में दिन-रात काम करते हुए रामलला की मूर्ति को आकार दिया। इस मूर्ति को देश-दुनिया में काफी पसंद किया गया है।

    अब अरुण योगीराज को लेकर एक बीजेपी विधायक ने दावा किया है कि उन्हें उनके काम के लिए भुगतान नहीं किया गया।

    हालांकि, रामलला की मूर्ति के लिए नहीं, बल्कि वोडेयार राजवंश के राजा की मूर्ति गढ़ने के लिए योगीराज को मैसूर नगर निगम ने भुगतान नहीं किया है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यत्नाल) ने लिखा, ”साल 2016 में अरुण योगीराज ने श्री जयचामाराजेन्द्र वोडेयार की मूर्ति बनाई थी। अब तक कुल आठ साल हो गए हैं, लेकिन मैसूर नगर निगम ने योगीराज को उनके काम के लिए पेमेंट नहीं किया है। यह एक मूर्तिकार के साथ-साथ यदुवंश के राजा का भी अपमान है।” 

    बीजेपी विधायक का दावा है कि मैसूर नगर निगम के पास अभी 12 लाख रुपये बकाया हैं, जिसे उन्हें योगीराज को पेमेंट करना है।

    इस बारे में बात करते हुए मैसूर नगर निगम का कहना है कि उन्हें इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है कि योगीराज को भुगतान नहीं किया गया है। वे रिकॉर्ड्स को चेक करेंगे और फिर बीजेपी विधायक के आरोपों पर जवाब देंगे।

    बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। इस समारोह में पीएम मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत छह हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहे थे।

    अगले दिन से ही राम मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। रोजाना लाखों लोग रामलला के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं। राम मंदिर के गर्भगृह में रखने के लिए तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन किया गया था।

    रामलला की वह मूर्ति प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई थी। पिछले दिनों तमाम इंटरव्यूज में योगीराज ने मूर्ति को लेकर कई जानकारियां दी थीं।

    उन्होंने कहा था कि जब वे रामलला की मूर्ति बनाते थे, तब रोजाना शाम चार से पांच बजे के बीच एक बंदर वहां आता था और मूर्ति को देखकर वापस चला जाता था।

    इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा था कि जब पहली बार मूर्ति को ट्रस्ट के लोगों को दिखाई तो सबने सबसे पहले रामलला के सामने हाथ जोड़े थे।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.