Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मंईयां सम्मान योजना के तहत 385886 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत, मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह
    राज्य

    मंईयां सम्मान योजना के तहत 385886 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत, मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मंईयां सम्मान योजना के तहत 385886 महिलाओं के आवेदन स्वीकृत, मिलेगा ₹2500 प्रतिमाह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रांची: गणतंत्र  दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने 3 लाख से अधिक महिलाओं के लिए खुशखबरी दे दी।  उपायुक्त ने महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि महिला आत्मसम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3,85,886 आवेदनों की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत अगस्त 2024 से नवंबर 2024 तक प्रतिमाह एक हजार एवं दिसंबर 2024 से ₹2,500 रुपये प्रतिमाह का भुगतान किया जा रहा है। वहीं केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजना के तहत 2,44,839 लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।

    सरकारी विद्यालयों में चल रहीं कई योजनाएं
    उपायुक्त ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं लोगों के सहयोग से धनबाद जिला को चहुंमुखी विकास के शिखर पर ले जाने के लिए जिला प्रशासन कृतसंकल्पित है। डीएमएफटी से चलाई जा रहीं विकास योजनाएं उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों में 229 योजनाएं, जिसमें अतिरिक्त क्लासरूम, मल्टी पर्पस हाल एवं शौचालय निर्माण के लिए 6418.111 लाख रुपये की स्वीकृति डीएमएफटी से प्रदान की गई है। इसके अलावा एगारकुंड के केएफएस ग्राउंड एवं गोविंदपुर में भितिया स्टेडियम के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के लिए 436.206 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।

    लीडर स्कूल बनाने के लिए 3129 लाख रुपये स्वीकृत
    बलियापुर में 14 विद्यालयों को लीडर स्कूल बनाने के लिए 3129 लाख रुपये, निरसा के बेनागोड़िया पंचायत के जवाहर नवोदय विद्यालय को 58 लाख रुपये, विभिन्न प्रखंडों में पेय जलापूर्ति को सुदृढ़ करने क लिए 1,312 लाख, सदर अस्पताल में चहारदीवारी निर्माण के लिए 24 लाख रुपये, विभिन्न प्रखंडों में आधारभूत संरचना की 16 योजनाओं के लिए 3465 लाख रुपये की स्वीकृति डीएमएफटी से दी गई है।

    1,796 लाख रुपये ऋण स्वीकृत
    उपायुक्त ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में 266 लोगों को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ मिल रहा है। इसके लिए 1,796 लाख रुपये ऋण की स्वीकृति दी गई है। वहीं आदिवासियों के सरना, जाहेर स्थान, हड़गड़ी एवं मसना के संरक्षण एवं विकास के लिए पांच योजना स्वीकृत की गई है। मुख्य समारोह में उपविकास आयुक्त सादात अनवर, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, एडीएम ला एंड आर्डर पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी आदि थे।

    News Desk

    Related Posts

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की

    September 2, 2025

    बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    September 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.