Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»दिल्ली पुलिस ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ अभ्यास के लिए यातायात व्यवस्था की जारी, 29 जनवरी को विजय चौक पर अभ्यास
    राज्य

    दिल्ली पुलिस ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ अभ्यास के लिए यातायात व्यवस्था की जारी, 29 जनवरी को विजय चौक पर अभ्यास

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली पुलिस ने ‘बीटिंग रिट्रीट’ अभ्यास के लिए यातायात व्यवस्था की जारी, 29 जनवरी को विजय चौक पर अभ्यास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 29 जनवरी को विजय चौक पर होने वाले 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह के अभ्यास के लिए सोमवार व मंगलवार के लिए विस्तृत यातायात व्यवस्था के संबंध में एक परामर्श जारी किया है। परामर्श के अनुसार, विजय चौक सोमवार व मंगलवार को अपराह्न 2 बजे से रात 9:30 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा। बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के औपचारिक समापन का प्रतीक है। 

    दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात
    परामर्श में कहा गया है कि रफी मार्ग (सुनहरी मस्जिद चौराहे से कृषि भवन चौराहे तक), रायसीना रोड (कृषि भवन चौराहे से विजय चौक की ओर), दारा शिकोह रोड चौराहे, कृष्ण मेनन मार्ग चौराहे, सुनहरी मस्जिद चौराहे से विजय चौक तक तथा कर्तव्य पथ (विजय चौक और 'सी'-हेक्सागन के बीच) पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा गया "27 और 28 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस समारोह, बीटिंग रिट्रीट समारोह रिहर्सल के मद्देनजर, यात्रियों को सुचारू आवागमन के लिए यातायात व्यवस्था का पालन करने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी जाती है।"

    DTC और अन्य सिटी बसों को सामान्य मार्गों से हटाने का निर्णय
    मोटर वाहन चालकों और आम जनता को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-पॉइंट, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि समेत वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। परामर्श में कहा गया है कि रिहर्सल को सुविधाजनक बनाने और विजय चौक तथा इंडिया गेट के आसपास यातायात की भीड़ को कम करने के लिए सोमवार व मंगलवार को अपराह्न दो बजे से रात साढ़े नौ बजे तक डीटीसी तथा अन्य सिटी बसों को उनके सामान्य मार्गों से हटा दिया जाएगा।

    News Desk

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.