Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद करें 7 में से 1 काम… नाराज पितर हो जाएंगे शांत
    धर्म

    मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद करें 7 में से 1 काम… नाराज पितर हो जाएंगे शांत

    News DeskBy News DeskJanuary 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मौनी अमावस्या के दिन स्नान के बाद करें 7 में से 1 काम… नाराज पितर हो जाएंगे शांत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान और पितरों के नाम से तर्पण करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. माघ मास का धार्मिक रूप से विशेष महत्व है. ऐसे में माघ मास में आने मौनी अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर पितर अपने वंशजों से मिलने के लिए धरती पर आते हैं. यदि आप भी जीवन में किसी प्रकार की परेशानियों से जूझ रहे हैं या पितृ दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन कई ऐसे उपाय है जिन्हें करने से पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है.

    हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है, लेकिन माघ माह की अमावस्या को और भी ज्यादा शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है. यही नहीं, यह दिन पितरों को प्रसन्न करने और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए भी श्रेष्ठ माना गया है. ‘मौनी’ का अर्थ होता है ‘मौन’ यानी चुप रहना. इस दिन मौन रहकर भगवान का ध्यान करना चाहिए, जिससे आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है. इस दिन गंगा, यमुना, सरस्वती और अन्य पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है.

    पितृ दोष से मुक्ति के उपाय

    मौनी अमावस्या पर सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व होता है. यदि संभव न हो, तो घर पर ही जल में गंगाजल मिलाकर स्नान किया जा सकता है. ऐसा करने से जीवन की नकारात्मकता समाप्त होती है और पितृ दोष दूर होते हैं.
    पितरों की आत्मा की शांति के लिए इस दिन तर्पण और पिंडदान करना आवश्यक माना जाता है. किसी पवित्र नदी में काला तिल डालकर पितरों को जल अर्पण करें. ऐसा करने से पितरों की कृपा बनी रहती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है.
    दान-पुण्य मौनी अमावस्या के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है. इस दिन ब्राह्मणों, गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराना, वस्त्र, आटा, गुड़, फल, कंबल आदि का दान करना शुभ माना जाता है. इससे जीवन के सभी कष्ट समाप्त होते हैं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है.
    अमावस्या तिथि पर पितरों का वास पीपल के पेड़ में माना जाता है. इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं. इससे पितरों को शांति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
    मौनी अमावस्या पर कच्चे दूध में जौ, तिल और चावल मिलाकर नदी में प्रवाहित करना शुभ माना जाता है. यह उपाय पितृ दोष को शांत करने के लिए बहुत प्रभावी होता है और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करता है.
    इस दिन घर में हवन करना शुभ माना जाता है. यदि संभव न हो, तो गाय के गोबर से बने उपले जलाकर उस पर घी और गुड़ की धूप दें. इसके साथ ही ‘ पितृ देवताभ्यो अर्पणमस्तु’ मंत्र का उच्चारण करें.
    हिंदू धर्म में गाय को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से हरा चारा, गुड़ और रोटी गाय को खिलाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.