Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»मणिपुर के इंफाल में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद बरामद
    देश

    मणिपुर के इंफाल में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद बरामद

    News DeskBy News DeskJanuary 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मणिपुर के इंफाल में उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला-बारूद बरामद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंफाल। मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में अलग-अलग अभियानों में दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के एक सक्रिय सदस्य को मंगलवार को टॉप खोंगनांगखोंग से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान येंगखोम भोगेन सिंह (50) के रूप में हुई है।

    पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (एमएफएल) के एक सदस्य की पहचान पुखरामबम थोइबा सिंह (38) के रूप में हुई है, जिसे मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया।

    मणिपुर के 4 जिलों से हथियार और गोला-बारूद बरामद
    एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारतीय सेना ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ कई सफल संयुक्त अभियानों में चूरचंदपुर सहित मणिपुर के चार जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों से हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की।

    मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया, भारतीय सेना ने मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कई सफल संयुक्त अभियानों में मणिपुर के थौबल, कांगपोकपी, चुरचंदपुर और तेंगनुपाल जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्रों से 12 हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की।

    विज्ञप्ति के अनुसार, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस द्वारा 11 जनवरी को चुराचांदपुर जिले के मोंगजांग गांव और 13 जनवरी को कांगपोकपी जिले के फयेंग हिल, 14 जनवरी को कांगपोकपी जिले के कोटलेन गांव से 6 किमी उत्तर में नेपाली बस्ती, जीरो प्वाइंट – पी1 रेलवे साइट रोड, सलाम पातोंग गांव और थौबल जिले के वेइथो में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाकर कार्बाइन मशीन गन, सिंगल बोर बैरल राइफल, एके, पिस्तौल, ग्रेनेड, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई।

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि संयुक्त अभियान में बरामद हथियार और अन्य सामान मणिपुर पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

    मणिपुर उच्च न्यायालय द्वारा राज्य को मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने पर विचार करने का निर्देश दिए जाने के बाद 3 मई, 2023 को अखिल आदिवासी छात्र संघ मणिपुर (ATSUM) की एक रैली के बाद मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी।

    इससे पहले 16 जनवरी को असम राइफल्स ने चुराचांदपुर जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था और उनके पास से लगभग 62 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित याबा टैबलेट और ब्राउन शुगर का बड़ा जखीरा बरामद किया था। पकड़े गए लोगों की पहचान चिंगसेन (उम्र 36 वर्ष) और एल पौसुआनलाल सिमटे (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है।

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.