Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»अगले महीने 7 दिनी जैन महाकुंभ का आयोजन इंदौर में
    मध्यप्रदेश

    अगले महीने 7 दिनी जैन महाकुंभ का आयोजन इंदौर में

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अगले महीने 7 दिनी जैन महाकुंभ का आयोजन इंदौर में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मालवा में पहली बार आचार्य भगवन विद्यासागर महाराज एवं नवाचार्य समयसागर महाराज के शिष्य मुनिश्री  विनम्रसागर महाराज की मौजूदगी में जैन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन अगले महीने 2 से 9 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान ऐतिहासिक कल्पद्रुम महामंडल विधान तिलक नगर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मालवा के श्रद्धालु सहित कई राज्यों से जैन धर्मालुजन शामिल होंगे। मुनिश्री विनम्र सागर ससंघ एवं आर्यिका  दुर्लभमति माताजी ससंघ के सान्निध्य में तिलक नगर में ऐतिहासिक कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 108 भव्य समवशरण की रचना, सर्वसिद्धदायक, सर्व मनोकामना पूरक, मनवांछित फलदाता श्री 108 मंडलीय कल्पद्रुम महामंडल विधान 29 तक तिलक नगर में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जैन महाकुंभ आयोजक समिति के राजेंद्र वास्तु, राहुल स्पोर्ट्स, राजेश रालेल, विकास जैन सतभैया ने बताया कि इंदौर के इतिहास में पहली बार जैन महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कई राज्यों के धर्मालुजन आएंगे और धर्म की गंगा में डुबकी लगाएंगे। बाहर से आने वाले धर्मालुजन के लिए रुकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। जैन महाकुंभ में पहले दिन घटयात्रा से शुभारंभ होगा जो पूरे क्षेत्र की परिक्रमा लगाएगी और आखिरी दिन हवन-यज्ञ से समापन होगा। प्रतिदिन दोनों समय श्ुाद्ध सात्विक भोजन की भोजनशाला की अलग व्यवस्था की गई है। 6 फरवरी को संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर प्रथम समाधि तिथि पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीतमय भजन संध्या, नाटकों का मंचन व भव्य आयोजन किया जाएगा जैन महाकुंभ के लिए भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है सुंदर कल्पद्रुम महामंडल की विशाल रचना के नीचे विधान संपन्न होगा। इसके लिए बाहर से कलाकारों को भी बुलाया गया है कल्पद्रुम का अर्थ है, सर्वशक्तिमान वृक्ष या ऐसा वृक्ष जो सभी इच्छाओं को पूरा करता है,  साथ ही पूरे क्षेत्र को जैन ध्वज व पताका से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला व पुरुषों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी।

    News Desk

    Related Posts

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत…..

    March 28, 2026

    खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.