Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP की मुश्किलें बढ़ी, केजरीवाल और सिसोदिया पर चलेगा केस
    राज्य

    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP की मुश्किलें बढ़ी, केजरीवाल और सिसोदिया पर चलेगा केस

    News DeskBy News DeskJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP की मुश्किलें बढ़ी, केजरीवाल और सिसोदिया पर चलेगा केस
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुसीबतें बढ़तीं दिखाई दे रही हैं. गृह मंत्रालय ने केजरीवाल और सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की परमिशन दे दी है. शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED को परमिशन दी गई है. ED ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को मास्टरमाइंड और किंगपिन बताया था.

    ED: केजरीवाल शराब घोटाले का मास्टरमाइंड
    पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश दिया था और कहा था कि पब्लिक सर्वेंट के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए अथॉरिटी से परमिशन लेनी होगी. ED ने शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल को मास्टरमाइंड बताया था. ED पहले ही अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चार्जशीट भी पेश कर चुकी है. अरविंद केजरीवाल चार्जशीट के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट गए थे और उन्होंने कहा था कि चार्जशीट के संज्ञान लेने पर रोक लगाई जाए. ED ने 21 मार्च को दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था और मई में उनके, पार्टी और अन्य के खिलाफ चार्जशीट पेश की थी.

    चुनाव पर पड़ेगा असर
    दिल्ली का शराब घोटाला इस चुनाव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. BJP और कांग्रेस इसी मामले पर AAP को घेरने की कोशिश करती है. ऐसे में केस के आदेश मिलने से AAP और केजरीवाल दोनों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसके साथ ही इसका सीधे तौर पर असर चुनाव में भी देखते को मिल सकता है.

    दिल्ली का कथित शराब घोटाला क्या है?
    कोरोना के दौरान नवंबर 2021 में दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति शुरू की थी. इस नीति के तहत दिल्ली में शराब का ठेका प्राइवेट कंपनियों को देने की बात कही गई. जुलाई 2022 में इस नीति को लेकर बवाल मचा, जिसके बाद एलजी वीके सक्सेना ने CBI को जांच सौंपी. CBI ने इस केस में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत FIR की. इस FIR के बाद इसमें ED की एंट्री हुई. ED के मुताबिक यह शराब घोटाला 100 करोड़ से ज्यादा की है. शराब पॉलिसी बदलवाने के एवज में AAP की सरकार ने साउथ कंपनियों से पैसे लिए. वहीं AAP का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई और फाइल पर आखिरी मुहर तत्कालीन उपराज्यपाल अनिल वैजल ने लगाई थी.

    News Desk

    Related Posts

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत…..

    March 28, 2026

    खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.