Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बीजापुर के 28 साल के पत्रकार मुकेश के खुलासे से डर गया था ठेकेदार, आरोपियों को फांसी की उठ रही मांग
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बीजापुर के 28 साल के पत्रकार मुकेश के खुलासे से डर गया था ठेकेदार, आरोपियों को फांसी की उठ रही मांग

    News DeskBy News DeskJanuary 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बीजापुर के 28 साल के पत्रकार मुकेश के खुलासे से डर गया था ठेकेदार, आरोपियों को फांसी की उठ रही मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजापुर।

    सड़क निर्माण में 120 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या कर दी गई। चंद्राकर एक जनवरी की शाम सात बजे से लापता थे। उनकी लाश आरोपी ठेकेदार और उसके रिश्तेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सेप्टिक टैंक से बरामद हुई थी।

    इस खौफनाक हत्याकांड की जानकारी सामने आए के बाद पूरे प्रदेश की पत्रकार जमात इस मामले से जुड़े आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग सरकार से कर रहे हैं। बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या से पूरा इलाका सदमे में है। मुकेश सिर्फ़ 28 साल के थे और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे थे। जानकरी के मुताबिक 2021 में माओवादियों ने कुछ सीआरपीएफ जवानों को अगवा कर लिया था। मुकेश ने इन जवानों की रिहाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राज्य पुलिस ने उनकी इस बहादुरी की सराहना भी की थी। मुकेश बस्तर क्षेत्र में नक्सली हमलों, मुठभेड़ों और अन्य मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते थे।

    अब तक तीन हत्यारोपी गिरफ्तार –
    पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक तीन हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक रितेश चंद्राकर और अन्य दो लोग शामिल हैं। रितेश चंद्राकर को पत्रकार मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी सुरेश चंद्राकर को पुलिस ट्रेस कर रही है। सुरेश वही ठेकेदार है, जिसकी प्रॉपर्टी पर बने सेप्टिक टैंक के अंदर से मुकेश चंद्राकर का शव बरामद हुआ था। सरकार ने इस मामले में 11 सदस्यीय एसआईटी जांच टीम गठित की है। वहीं पुलिस आरोपी सुरेश के तीन बैंक खातों को सीज कर चुकी है और अन्यों की डिटेल निकाल रही है। मामले में बस्तर संभाग के आईजी पी. सुंदरराज ने शनिवार को खुलासा करते हुए बताया कि दो लोगों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की थी। ठेकेदार के मुंशी रामटेके और उसके भाई रितेश चंद्राकर ने वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

    अंतिम विदाई में उमड़ा हुजूम –
    पत्रकारों ने शनिवार को पत्रकार मुकेश चंद्राकर को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सभी की आंखें नम रहीं। सभी इस हत्याकांड को लेकर बेहद आक्रोशित दिखे। स्थानीय पत्रकारों ने राज्य शासन से इस मामले में आरोपियों को फांसी देने और उनके चल-अचल संपत्ति को नेस्तानाबूद करने की मांग की है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के विरोध में बस्तर संभाग के पत्रकारों ने शनिवार को बीजापुर बंद का आह्वान किया था। हत्या के विरोध में बीजापुर अस्पताल चौक पर दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम भी किया।

    सीएम साय ने जताया दुख –
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या पर शोक जताया है। परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम साय ने कहा कि इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

    प्रियंका गांधी ने जताया दुख –
    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर चौंकाने वाली है। खबरों के मुताबिक, मुकेश ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मैं राज्य सरकार से मांग करती हूं कि इस मामले में सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाए, दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने पर विचार किया जाए।

    News Desk

    Related Posts

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026

    मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव, बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न….

    March 25, 2026

    लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार: बस्तर में हार्डकोर नक्सली कमांडर पापाराव सहित कुल 18 माओवादियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री ने कहा—नक्सलवाद अब अंतिम पड़ाव पर, बस्तर में गूंज रही विकास की आवाज़…..

    March 25, 2026

    बस्तर के नन्हे ललित की आंखों में लौटी रोशनी: जिला अस्पताल में हुआ जन्मजात मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन….

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026

    आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक – डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया…..

    March 25, 2026

    माता कौशल्या महोत्सव 2026 का मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया शुभारंभ….

    March 25, 2026

    मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव, बलरामपुर में मधुमक्खी पालन जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.