Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कबीरधाम जिले की पांच सिंचाई परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण के लिए 53.95 करोड़ मंजूर
    छत्तीसगढ़

    कबीरधाम जिले की पांच सिंचाई परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण के लिए 53.95 करोड़ मंजूर

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कबीरधाम जिले की पांच सिंचाई परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण के लिए 53.95 करोड़ मंजूर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर :  कबीरधाम जिले में सिंचाई सुविधाओं को विस्तार देने और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शासन ने पांच प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु 53 करोड़ 95 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। जल संसाधन विभाग ने ई-कुबेर पोर्टल के माध्यम से 80 प्रतिशत राशि पहले ही जमा कर दी है। इन परियोजनाओं के लिए जिले के 42 गांवों का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है, जिसमें 716 किसानों की कुल 149.229 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

    कबीरधाम जिले के घटोला जलाशय परियोजना में 3 गांवों के 26 किसानों की 8.472 हेक्टेयर भूमि, जगमड़वा जलाशय परियोजना में 15 गांवों के 286 किसानों की 67.79 हेक्टेयर भूमि, बड़ौदा खुर्द जलाशय परियोजना में 13 गांवों के 205 किसानों की 44.260 हेक्टेयर भूमि, रामपुर बरेंडा व्यपवर्तन परियोजना में 2 गांवों के 56 किसानों की 5.786 हेक्टेयर भूमि, हॉप नदी व्यपवर्तन योजना में 9 गांवों के 141 किसानों की 22.920 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।

    कलेक्टर गोपाल वर्मा ने भू-अर्जन प्रकरणों को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से निराकृत करने के लिए शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, हल्का पटवारी, और जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों को सभी जरूरी दस्तावेजों और रिकॉर्ड के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। पटवारियों को विशेष रूप से अपने बस्ते के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से कबीरधाम जिले के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी फसल उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। कलेक्टर ने भू-अर्जन प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए मंजूर राशि जल संसाधन विभाग को हस्तांतरित कर दी गई है। अब भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.