Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में सलमान खान ने कशिश कपूर की लगाई क्लास
    मनोरंजन

    Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में सलमान खान ने कशिश कपूर की लगाई क्लास

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss 18: वीकेंड का वार में सलमान खान ने कशिश कपूर की लगाई क्लास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Bigg Boss 18: बिग बॉस लवर्स को वीकेंड का वार एपिसोड का इंतजार रहता है। सलमान खान पूरे सप्ताह में की गई गलतियों के लिए कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते हैं। लव एंगल एक ऐसा किस्सा रहा है, जिसका जिक्र कलर्स टीवी के विवादित शो बिग बॉस के सभी सीजन में जरूर होता है। बीबी हाउस में बीते सप्ताह अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर की एक बात पर खूब बवाल मचा।

    बिग बॉस 18 के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए मेकर्स ने एक लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली कशिश कपूर सलमान खान से जुबान लड़ाती नजर आ रही हैं। आइए जान लेते हैं कि सलमान और कशिश के बीच बातचीत आखिर किस मुद्दे पर हुई है।

    इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कशिश कपूर के मुद्दे पर बात करेंगे। दरअसल, हाल ही में कशिश और अविनाश के बीच बातचीत हुई थी। उस दौरान अविनाश उनके साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह एंगल भी काफी चल सकता है। हालांकि, कशिश ने इस बात को अलग तरीके से उठाया और जिसके कारण पूरे घर में इस बात की खूब चर्चा हुई।

    बॉलीवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान का गुस्सा कशिश कपूर के ऊपर फूट गया है। प्रोमो वीडियो में सलमान कहते हैं कि कशिश एंगल बनाने तुम अविनाश के पास गई थीं। सलमान ने कशिश को कटघरे में बुलाते हुए कहा, जब आप फ्लर्ट करती हैं तो वो फ्लर्टिंग, लेकिन सामने वाला भी वैसा ही करता है तो यह एंगल हो जाता है।

    सलमान के सामने कशिश ने कहा, ये आई थीं मेरे पास एंगल बनाने इस बात ने मुझे दुखी किया। इतना सुनते ही सलमान का गुस्सा बढ़ जाता हैं और वह कह देते हैं कि मैडम एंगल बनाने आप ही गई थीं। कशिश ने कह दिया कि सर मैं ये नहीं मानने वाली हूं। सलमान कहते हैं कि आप शुरुआत से इस बात को नाटक की तरह देख रही हैं। सलमान को बीच में रोकते हुए उन्होंने 2 सेकेंड मांगी, लेकिन भाईजान ने उन्हें 1 सेकेंड देने से साफ इनकार कर दिया। अपकमिंग एपिसोड में दोनों के बीच की पूरी बातचीत सुनना दिलचस्प होने वाला है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 10, 2026

    आगामी मई -जून माह में संभावित स्थानीय निकायो के आम/उप चुनाव के दृष्टिगत मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज…..

    April 10, 2026

    केमिकल और औद्योगिक आपदा के लिए सचेत रहने की जरूरत, राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाईज की जायेगी….

    April 10, 2026

    खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने टूर्नामेंट आवश्यक : उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    April 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.