Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद सिराज के गेंदबाजी पर सवाल, शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ रन लुटाए
    खेल

    मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद सिराज के गेंदबाजी पर सवाल, शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ रन लुटाए

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मेलबर्न टेस्ट में मोहम्मद सिराज के गेंदबाजी पर सवाल, शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ रन लुटाए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Mohammad Siraj: मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने जमकर रन कूटे. उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टस, मार्नस लाबुशेन ने हाफ सेंचुरी लगाई. जबकि स्टीव स्मिथ ने शतक लगाया. लेकिन एक बार फिर से टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ऑस्ट्रेलिया के सामने बेसर रहे. जसप्रीत बुमराह ने मेलबर्न टेस्ट की पहले पारी में चार विकेट हासिल किए. वहीं रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट चटकाए. आकाश दीप को भी दो विकेट मिले. एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर भी ले गए. लेकिन सिराज के विकेटों का कॉलम खाली रहा. उन्होंने मेलबर्न टेस्ट में 23 ओवर बॉलिंग की. लेकिन एक भी विकेट नहीं ले पाए. इसी के साथ सिराज ने मेलबर्न में बॉलिंग में "शतक" लगा दिया. साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

    तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड

    ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान मोहम्मद सिराज ने विकेट लेने के पूरे प्रयास किए लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी. इसके उलट उन्होंने जमकर रन खर्च किए. सिराज ने 5.30 की इकॉनामी से 122 रन लुटाए. इसी के साथ वे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बिना कोई विकेट लिए सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले इंडियन बॉलर बन गए. उनसे पहले साल 2014 के टेस्ट के दौरान ईशांत शर्मा ने बिना कोई विकेट लिए 104 रन खर्च किए थे.

    बिना विकेट के लुटाए 100 से ज्यादा रन

    भारतीय गेंदबाजों की बिना विकेट लिए 100 से ज्यादा रन खर्च करने की पिछली 10 घटनाओं पर नजर डालें. तो इसमें सिराज भी शामिल हो गए हैं. उमेश यादव ने 2023 में अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बिना कोई विकेट लिए 105 रन और भुवनेश्वर कुमार ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2015 में सिडनी टेस्ट में 122 रन दिए थे. वहीं इस मामले में सबसे बुरा हाल ईशांत शर्मा और हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रविचंद्रन अश्विन का हुआ था. 2014 में वेलिंग्टन टेस्ट में ईशांत ने बिना कोई विकेट लिए 164 रन लुटाए थे. जबकि साल 2012 में अश्विन ने सिडनी टेस्ट में बिना कोई विकेट लिए 157 रन खर्च किए थे.

    बुमराह का साथ नहीं दे पा रहे हैं सिराज

    इस सीरीज में भारत के दिग्गज और नंबर 1 टेस्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के सामने जमकर गदर काटा हैं. अब तक वे 7 पारियों में 25 विकेट झटक चुके हैं. टीम को जब-जब विकेट की जरूरत थी तब-तब बुमराह ने भारत की झोली में विकेट डालें. हालांकि दूसरी ओर से उन्हें उनकी जोड़ीदार मोहम्मद सिराज का साथ नहीं मिला. सिराज ने अभी तक इस सीरीज में 11 विकेट लिए हैं लेकिन वे जरुरत के समय विकेट दिलाने में कारगर साबित नहीं हुए. तेज गेंदबाजी में सिराज बुमराह का साथ निभाने में कामयाब नहीं हो सके हैं.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चैत्र नवरात्रि पर्व पर कवर्धा के गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    March 20, 2026

    अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त, अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री साय….

    March 20, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन दल ने की सौजन्य भेंट……

    March 20, 2026

    प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.