Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मोतिहारी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में घोटाला, भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों का गठजोड़
    राज्य

    मोतिहारी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में घोटाला, भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों का गठजोड़

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोतिहारी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में घोटाला, भ्रष्ट अधिकारियों और दलालों का गठजोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोतिहारी: मोतिहारी के कोटवा प्रखंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में फर्जी भुगतान के कई सुबूत मिले हैं. अगर विभाग द्वारा जांच की जाए तो यह घोटाला करोड़ों में जा सकता है. बता दें कि मोतिहारी सहित पूरे बिहार में श्रम विभाग के द्वारा निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों का लेवर कार्ड बनाया जाता है. उसी लेबर कार्ड के तहत श्रम विभाग में निबंधित मजदूरों को दो बेटियों की शादी के लिए श्रम विभाग के तहत 50000-50000 रूपये का अनुदान दिया जाता है.

    अब मोतिहारी में कई प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी इसी का लाभ उठाते हुए लाभुक के साथ मिलकर 50 फीसदी के मोटी कमीशन पर इसका लाभ बिना जरूरतमंद को अथवा बिना सही जांच किए भी दे देते हैं. मोतिहारी के कोटवा प्रखंड में कई मामला सामने आया है. ग्राम रोहुआ पोस्ट मच्छरगांवा प्रखंड कोटवा निवासी गुड्डू ने अपने बेटी के शादी में श्रम विभाग से 50000 का अनुदान लिया है. लेकिन उनके आवेदन में साफ लिखा है उसकी पत्नी का उम्र वर्तमान में 21 साल है फिर क्या यह संभव है कि 21 साल की महिला 18 साल की बेटी की मां हो सकती है?

    इसके अलावा ग्राम कररिया प्रखंड कोटवा निवासी स्व०सुनील की पत्नी ऊषा देवी ने अंचल कार्यालय के द्वारा जारी अपने वंशावली में जानकारी दी है कि उनको बेटी नहीं है, सिर्फ 4 पुत्र ही हैं फिर उनको श्रम विभाग ने बेटी की शादी के लिए 50000 का अनुदान दे दिया. ग्राम पुरानीडीह प्रखंड कोटवा निवासी राजकुमार ने भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत श्रम विभाग से 50000 का अनुदान प्राप्त किया है. लेकिन इनके आवेदन में भी इनकी पत्नी सुनीता देवी की उम्र सिर्फ 25 साल ही है. यानी 25 साल की महिला 18 साल की बेटी की मां बन गई?

    सूत्रों की माने तो केवल कोटवा प्रखंड में ही काफी संख्या में एलईओ द्वारा फर्जी लाभुको के बीच मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का फर्जी भुगतान किया गया है. जबकि हरसिद्धि प्रखंड के सिर्फ एक पंचायत मानिकपुर हसुआहा में करीब 400 लोगों को अनुदान मिला है, जिसमें अगर जांच हो तो अधिकतर फर्जी निकल जाएगा. जिला श्रम अधीक्षक का दावा है कि कही 3 मामले आये है जिसकै बाद रिकवरी की गई है. वहीं आगे मामले आने पर जांच की जायेगी.

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026

    बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 : 9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर….

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.