Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता, मनमोहन सिंह की ऐतिहासिक पहल
    देश

    भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता, मनमोहन सिंह की ऐतिहासिक पहल

    News DeskBy News DeskDecember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौता, मनमोहन सिंह की ऐतिहासिक पहल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को याद रखा जाएगा। उन्होंने इस समझौते के लिए उन्होंने अपनी सरकार दांव पर लगा दी थी, लेकिन अपने फैसले पर अटल रहे। 2008 में अमेरिका के साथ हुआ भारत का ऐतिहासिक नागरिक परमाणु समझौते से मनमोहन की दृढ़ता को पूरी दुनिया ने देखा था।

    तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन इस ऐतिहासिक समझौते के भविष्य के परिणामों के बारे में इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपनी सरकार का अस्तित्व दांव पर लगा दिया, लेकिन अपने फैसले से डिगे नहीं। अविश्वास प्रस्ताव में वह अपनी सरकार बचाने में भी सफल रहे थे।

    परमाणु ऊर्जा में सहयोग पर अड़ गए थे मनमोहन सिंह
    असैन्य परमाणु समझौते ने अमेरिका के साथ भारत के रिश्ते को रणनीतिक साझेदारी में बदलने का मार्ग प्रशस्त किया। जुलाई 2005 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश के साथ मनमोहन की बातचीत के बाद भारत और अमेरिका ने घोषणा की कि वे नागरिक परमाणु ऊर्जा में सहयोग करेंगे।

    19 जुलाई को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने नागरिक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में भारत-अमेरिका सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए परमाणु अप्रसार में नई दिल्ली के शानदार और जिम्मेदारी पूर्ण रिकार्ड के बारे में बताया।

    2008 को भारत के साथ सुरक्षा उपाय समझौते को मंजूरी दी
    उन्होंने कहा था, हमने इस क्षेत्र में हर नियम और सिद्धांत का ईमानदारी से पालन किया है। जिम्मेदार परमाणु शक्ति के रूप में भारत, नागरिक और रणनीतिक दोनों तरह की उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह से सचेत है। समझौते को लेकर बातचीत के कई चरणों के बाद आइएईए ने एक अगस्त, 2008 को भारत के साथ सुरक्षा उपाय समझौते को मंजूरी दे दी।

    क्या था नागरिक परमाणु व्यापार
    इसके बाद अमेरिका ने नई दिल्ली को नागरिक परमाणु व्यापार शुरू करने के लिए छूट देने के लिए परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) से संपर्क किया। एनएसजी ने छह सितंबर, 2008 को भारत को छूट दी, जिससे उसे अन्य देशों से नागरिक परमाणु प्रौद्योगिकी और ईंधन प्राप्त करने की अनुमति मिल गई। इस समझौते पर 10 अक्टूबर को तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी और उनके अमेरिकी समकक्ष कोंडोलीजा राइस ने हस्ताक्षर किए थे।

    वैश्विक बैंकिंग संकट में भी भारतीय अर्थव्यवस्था बची रही
    2004 में जब वामपंथी दलों के समर्थन से यूपीए-एक की सरकार बनी और डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने, उम्मीद थी कि आर्थिक सुधारों का नया दौर शुरू होगा। ऐसा नहीं हो सका। इसके बावजूद जब 2007 के वैश्विक बैंकिंग संकट ने कई विकसित देशों की हालत खस्ता कर दी तब भारतीय इकोनमी को साफ बचा लिया गया।

    घरेलू मांग को बढ़ाने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती को अभी भी मास्टर स्ट्रोक माना जाता है। बतौर पीएम डॉ. सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के लिए मनरेगा लागू करने में अहम भूमिका निभाई। बाद में भाजपा सरकार ने इसकी आलोचना तो बहुत की लेकिन इसे और तेजी से लागू करने में कोई कोताही नहीं की।
     

    News Desk

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.