Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर किया पथराव, महिलाओ ने भी तलवारें लहराई
    मध्यप्रदेश

    जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर किया पथराव, महिलाओ ने भी तलवारें लहराई

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जहांगीराबाद में दो पक्षों के बीच विवाद, एक-दूसरे पर किया पथराव, महिलाओ ने भी तलवारें लहराई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। राजधानी क जहांगीराबाद थाना इलाके में सुबह दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा की उनके बीच पथराव शुरु हो गया। इस दौरान कई लोगों ने तलवारे लहराते हुए वाहनो में तोड़फोड़ कर दी। उपद्रव की सूचना मिलते ही आाल अफसरो सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियत्रंण में किया। पथराव में करीब आधा दर्जन से अधिक लोगो के घायल होने की सूचना हैं। जानकारी के अनुसार जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पुरानी गल्ला मंडी के सरकारपुरा में दो दिन पहले तेज वाहन चलाने को लेकर दो दिन पहले दो युवकों के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमे एक युवक के सीने पर चाकू लग गया था। इस मामले मे पुलिस ने पांच लोगो के खिलाफ मामला कायम करते हुए तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया था, जबिक दो आरोपी फरार चल रहे थे। मंगलवार को एक फरार आरोपी के मोहल्ले मे नजर आने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करना शुरु कर दिया और बाद में धारदार हथियार सहित तलवारे भी लहराई। पथराव और हंगामे के चलते क्षेत्र में तनाव फैल गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अवघेश गोस्वामी, डीसीपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि दो दिन पहले विवाद के एक फरार आरोपी के मोहल्ले मे नजर आने पर पहले पक्ष ने हंगामा कर दिया जिसके बाद दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। पथराव में दो घायलो का मेडिकल कराया गया है। मामले मे प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियो को फिलहाल हिरासत में लिया गया है, जिनमें पूर्व के मामले के फरार आरोपी भी शामिल है। पथराव और धारदार हथियार लहराने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। अफसरो का कहना है, कि मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है, और घटना के सामने आए वीडियो के आधार पर भी उपद्रव करने वाले आरोपियो की पहचान कर उन्हें खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस के पहुचंने के बाद स्थिति पूरी तरह से नियत्रंण में है, वहीं एहतियात के लिये क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती करते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

    News Desk

    Related Posts

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की

    September 2, 2025

    बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    September 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.