Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी
    देश

    मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी का सिलसिला जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूरे उत्तर भारत में सोमवार को मौसम ने करवट ली। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के साथ मैदानी राज्यों में हल्की बारिश से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। बात करें आज के मौसम की तो दिल्ली NCR को लेकर मौसम विभाग ने 24 और 25 दिसंबर को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री तक रह सकता है।

    26-27 सितंबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसकी वजह से अगले कुछ दिनों में राजस्थान के  उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग तथा शेखावाटी इलाके में हल्की बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। 

    जम्मू-कश्मीर में सोमवार दोपहर को माता वैष्णो देवी के त्रिकूटा पर्वत पर और पर्यटक स्थल पत्नीटाप पर मौसम का पहला हिमपात हुआ। उधर उत्तराखंड में दो हफ्ते बाद फिर बर्फबारी व वर्षा से ठंड बढ़ गई है।

    चारधाम समेत हिमालय की ऊंची चोटियों पर जोरदार बर्फबारी हुई है। देहरादून के मसूरी व चकराता में भी हल्की बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में सुबह से हल्की वर्षा होने से समूचा पहाड़ी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में शिमला में बर्फबारी के साथ ही रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला सहित ऊंची चोटियों पर सोमवार को करीब एक फीट तक हिमपात हुआ है।

    कश्मीर घाटी के सभी जिलों में जलस्त्रोत जम गए
    दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा और पंजाब में भी हल्की बारिश होने के कारण तापमान गिरा है और ठिठुरन भी बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड की वजह से कश्मीर घाटी के सभी जिलों में जलस्त्रोत जम गए हैं। वहीं बर्फबारी के चलते जम्मू संभाग को राजौरी-पुंछ जिलों से जोड़ने वाले मुगल रोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री और पहलगाम में माइनस पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में बिछी बर्फ की चादर
    उत्तराखंड की बात करें तो सोमवार को बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धामों में बर्फबारी शुरू हो गई। इसके अलावा देहरादून के मसूरी, बुरांशखड़ा, चकराता, उत्तरकाशी के हर्षिल, सांकरी, जखोल में दोपहर से बर्फबारी हुई। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम और हर्षिल घाटी में बर्फ की चादर बिछ गई है। समूचे क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

    शिमला में जगी व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद 
    औली,बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, में छह से सात इंच मोटी बर्फ की चादर जम चुकी है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोमवार को हुए हिमपात से नौ वर्ष बाद व्हाइट क्रिसमस की उम्मीद जगी है। रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला सहित ऊंची चोटियों पर सोमवार को करीब एक फीट हिमपात हुआ।

    शिमला में करीब पांच इंच, कुफरी में करीब नौ इंच हिमपात दर्ज किया गया। शिमला और मनाली में दिसंबर का यह दूसरा हिमपात है।
    मौसम केंद्र ने 24 से 26 दिसंबर तक मंडी में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र और बल्ह घाटी के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

    कैसा रहेगा दक्षिण भारत में मौसम का हाल? 
    मौसम विभाग ने जानकारी दी कि 24 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है, जिसकी वजह से तटीय उड़ीसा, उत्तरी तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

    हल्की बारिश से दिल्ली-एनसीआर में तापमान गिरा
    दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब रही। सोमवार को भी सीबीपीबी के एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में प्रदूषण का स्तर 406 रहा। हालांकि, दोपहर के बाद हुई हल्की बारिश से शाम तक इसके कम होने की संभावना है। बारिश के कारण राजधानी और एनसीआर में तापमान गिरने के साथ ठंड और बढ़ गई है।

    वहीं,पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को पंजाब के कई जिलों में सुबह से शाम तक हल्की बारिश होती रही। वर्षा के बाद दिन का तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 11 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
     

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.