Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»ठाणे में अदालत में हुआ हंगामा, हत्या के आरोपी ने न्यायाधीश पर फेंकी चप्पल
    राज्य

    ठाणे में अदालत में हुआ हंगामा, हत्या के आरोपी ने न्यायाधीश पर फेंकी चप्पल

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ठाणे में अदालत में हुआ हंगामा, हत्या के आरोपी ने न्यायाधीश पर फेंकी चप्पल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान हत्या के एक मामले में आरोपी 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने न्यायाधीश पर चप्पल फेंकी। इस घटना की जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

    उन्होंने बताया कि चप्पल न्यायाधीश को नहीं लगी बल्कि उनकी मेज के सामने लगे लकड़ी के फ्रेम से टकराकर बेंच क्लर्क के पास गिर गई।
    यह घटना शनिवार दोपहर कल्याण कस्बे की अदालत में हुई और इसके बाद आरोपी के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई।

    महात्मा फुले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी किरण संतोष भारम को उसके खिलाफ हत्या के मामले में सुनवाई के लिए जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आर जी वाघमारे के समक्ष पेश किया गया।

    अधिकारी ने बताया कि उस समय आरोपी ने न्यायाधीश से अनुरोध किया कि उसका मामला किसी अन्य अदालत को सौंप दिया जाए। न्यायाधीश ने आरोपी को अपने वकील के माध्यम से इसके लिए आवेदन करने को कहा।

    उन्होंने कहा, इसके बाद उसके वकील का नाम पुकारा गया, लेकिन वह मौजूद नहीं था और अदालत में पेश नहीं हुआ। इसलिए, आरोपी से उसका प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी अन्य वकील का नाम बताने को कहा गया और अदालत ने उसे नई तारीख दी।

    अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी नीचे झुका, अपनी चप्पल निकाली और न्यायाधीश की ओर फेंक दी, जिससे अदालत में मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित हो गए।

    पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

    News Desk

    Related Posts

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026

    मछली पालन से बदली लक्ष्मी की जिंदगी, सढ़ौली की लक्ष्मी ठाकुर बनी आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल….

    March 20, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त कानून पारित, नकल और पेपर लीक पर रोक के लिए व्यापक प्रावधान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छोटी-सी आर्थिक सहायता भारती के लिए बनी बहुत बड़ा सहारा……

    March 20, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले….

    March 20, 2026

    21 मार्च को माँ कुदरगढ़ी के पावन धाम पर होगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन…..

    March 20, 2026

    तोषगांव प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास में छात्राओं को सुरक्षित आवास के साथ मिल रहा सकारात्मक वातावरण….

    March 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.