Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»International Masters League: भारतीय टीम की कमान संभालेंगे सचिन तेंदुलकर
    खेल

    International Masters League: भारतीय टीम की कमान संभालेंगे सचिन तेंदुलकर

    By October 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    International Masters League: भारतीय टीम की कमान संभालेंगे सचिन तेंदुलकर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML) दुनिया में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर खेलते नजर आएंगे। IML का पहला एडिशन 17 नवंबर, 2024 से 8 दिसंबर, 2024 तक चलेगा।

    नवी मुंबई में होंगे 4 मैच

    नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पहले 4 मैच खेले जाएंगे। 17 नवंबर को भारत का सामना श्रीलंका से होगा। इसमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा आमने-सामने होंगे। दूसरे मैच में शेन वॉटसन की ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला जैक कैलिस की दक्षिण अफ्रीका से होगा। इसके बाद श्रीलंका का मुकाबला इयोन मोर्गन की इंग्लैंड से होगा। ब्रायन लारा और उनकी वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी।

    लखनऊ में होंगे 6 मुकाबले

    इसके बाद 21 नवंबर से 6 मुकाबले लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्‍टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। लखनऊ के बाद लीग रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। रायपुर में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कुछ 8 मुकाबले खेले जाएंगे। निर्णायक मैच 8 दिसंबर को खेला जाएगा। लीग में कुल 6 टीमों के बीच 18 मैच खेले जाएंगे।

    इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में 6 टीमों के कप्तान

    • भारत: सचिन तेंदुलकर
    • वेस्टइंडीज: ब्रायन लारा
    • श्रीलंका: कुमार संगकारा
    • ऑस्ट्रेलिया: शेन वॉटसन
    • इंग्लैंड: इयोन मोर्गन
    • दक्षिण अफ्रीका: जैक कैलिस

    रोमांचक मुकाबले होंगे

    क्रिकेट आइकन और लीग के एंबेसडर सचिन तेंदुलकर ने कहा, "IML के एंबेसडर के रूप में मैं लीग में इंडिया मास्टर्स का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने के लिए उत्सुक हूं। मैदान पर एक्‍शन कॉम्पिटिटिव और रोमांचक होगी। सभी खिलाड़ी कई वेन्‍यू पर IML खेलने की संभावना से उत्साहित हैं। यह उस खेल का जश्न मनाते हुए अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का अवसर है जिसे हम सभी प्यार करते हैं।"

    इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का शेड्यूल

    • भारत बनाम श्रीलंका- 17 नवंबर, मुंबई
    • ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ़्रीका- 18 नवंबर, मुंबई
    • श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 19 नवंबर, मुंबई
    • वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया- 20 नवंबर, मुंबई
    • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- 21 नवंबर, लखनऊ
    • दक्षिण अफ़्रीका बनाम इंग्लैंड- 23 नवंबर, लखनऊ
    • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 24 नवंबर, लखनऊ
    • वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका- 25 नवंबर, लखनऊ
    • इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया- 26 नवंबर, लखनऊ
    • वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका- 27 नवंबर, लखनऊ
    • भारत बनाम इंग्लैंड- 28 नवंबर, रायपुर
    • श्रीलंका बनाम इंग्लैंड- 30 नवंबर, रायपुर
    • भारत बनाम वेस्टइंडीज- 1 दिसंबर, रायपुर
    • श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2 दिसंबर, रायपुर
    • वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड- 3 दिसंबर, रायपुर
    • पहला सेमीफाइनल- 5 दिसंबर, रायपुर
    • दूसरा सेमीफाइनल- 6 दिसंबर, रायपुर
    • फाइनल- 8 दिसंबर, रायपुर

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.