Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»कब है भौम प्रदोष व्रत? बनेंगे 3 शुभ योग, जानें शिव पूजा मुहूर्त, शिववास समय, महत्व
    धर्म

    कब है भौम प्रदोष व्रत? बनेंगे 3 शुभ योग, जानें शिव पूजा मुहूर्त, शिववास समय, महत्व

    By October 6, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब है भौम प्रदोष व्रत? बनेंगे 3 शुभ योग, जानें शिव पूजा मुहूर्त, शिववास समय, महत्व
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अक्टूबर का पहला प्रदोष व्रत अश्विन मा​ह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाएगा. यह मंगलवार को होने की वजह से भौम प्रदोष व्रत है. हर माह में दो प्रदोष व्रत होते हैं. पहला कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को और दूसरा शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को. प्रदोष व्रत के दिन उपवास रखते हैं और शाम के समय में भगवान शिव की पूजा करते हैं. इस बार भौम प्रदोष व्रत के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. इस दिन रुद्राभिषेक कराने के लिए शिववास भी है. कि भौम प्रदोष व्रत कब है? पूजा का मुहूर्त क्या है और 3 शुभ योग कौन से हैं?

    भौम प्रदोष व्रत 2024 तारीख
    इस साल अश्विन मा​ह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 15 अक्टूबर को तड़के 3 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगी. इस तिथि का समापन 26 अक्टूबर को 12 बजकर 19 एएम पर होगा. प्रदोष व्रत के पूजा मुहूर्त को देखते हुए भौम प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर मंगलवार को रखा जाएगा.

    भौम प्रदोष व्रत 2024 मुहूर्त
    भौम प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजा के लिए आपको 2 घंटे 30 मिनट का शुभ समय प्राप्त होगा. शिव पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 51 मिनट से प्रारंभ है, जो रात 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा. इस समय में आपको शिव पूजा कर लेनी चाहिए.

    3 शुभ योग में भौम प्रदोष व्रत
    इस बार भौम प्रदोष व्रत के दिन 3 शुभ योग बन रहे हैं. उस दिन प्रात:काल से ही वृद्धि योग बनेगा, जो दोपहर 2 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से ध्रुव योग होगा. भौम प्रदोष व्रत पर रवि योग औार सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेंगे.

    भौम प्रदोष व्रत पर सर्वार्थ सिद्धि योग रात में 10 बजकर 8 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 16 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. वहीं रवि योग भी रात में 10:08 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 06:23 बजे तक है.

    इन योग के अलावा उस दिन पूर्व भाद्रपद नक्षत्र है, जो प्रात:काल से रात 10 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. उसके बाद से उत्तर भाद्रपद नक्षत्र है.

    भौम प्रदोष व्रत 2024 शिववास
    भौम प्रदोष व्रत के दिन आप रुद्राभिषेक करा सकते हैं. उस दिन शिववास नंदी पर है, जो 16 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. उसके बाद शिववास भोजन में है.

    प्रदोष व्रत पर रोग पंचक
    प्रदोष व्रत को पूरे दिन पंचक है. यह पंचक 13 अक्टूबर को 03:44 पी एम से लग रहा है. रविवार को लगने वाला पंचक रोग पंचक कहलाता है. रोग पंचक से लोगों को शारीरिक परेशानियां होती हैं.

    भौम प्रदोष व्रत का महत्व
    जो लोग भौम प्रदोष व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा करते हैं, उन पर महादेव की कृपा होती है. शिव कृपा से उनके दुख दूर होते हैं, पाप मिटते हैं और जीवन सुखमय होता है. भोलेनाथ के आशीर्वाद से आरोग्य, धन, संपत्ति प्राप्त होती है. इसके अलावा व्य​क्ति की मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 11, 2026

    वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 11, 2026

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान…

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.