Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»Child Rape Case: चौथी कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या, उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी में लगाई आग
    देश

    Child Rape Case: चौथी कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या, उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी में लगाई आग

    By October 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Child Rape Case: चौथी कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या, उग्र भीड़ ने पुलिस चौकी में लगाई आग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जयनगर में छात्रा हत्या का मामला: महिला चिकित्सक के साथ दरिंदगी की घटनाओं के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा की एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी में आग लगा दी और इलाके की मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया।

    चौथी कक्षा की छात्रा से बलात्कार के बाद हत्या

    आरजी कर अस्पताल में महिला चिकित्सक से दरिंदगी की घटना को लेकर जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अब बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में चौथी कक्षा की एक छात्रा से कथित दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना सामने आई है।

    पुलिस टीम के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

    इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग उग्र हो गए और शनिवार सुबह से ही भारी बवाल चल रहा है। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए मौके पर पहुंची पुलिस टीम के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। साथ ही आरोपित के घर सहित स्थानीय महिषमारी पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की।

    पुलिस चौकी में आग लगाई

    भीड़ ने पुलिस चौकी में आग तक लगा दी। इलाके में मुख्य सड़क को भी अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। लाठी-डंडे लेकर महिलाओं ने घटनास्थल पर पहुंचे बारुईपुर के एसडीपीओ तक को दौड़ाया। उत्तेजित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। पूरे इलाके में व्यापक तनाव का माहौल है।

    वहीं, इस घटना में आरोपित मोस्ताकिन सरदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि छात्रा शुक्रवार दोपहर में ट्यूशन के लिए निकली थी। शाम से रात हो जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। छात्रा के पिता रात में जयनगर थाने गए। आरोप है कि कथित तौर पर, पुलिस ने उस समय उनसे गुमशुदगी की शिकायत लेने से इन्कार कर दिया।

    जलाशय के पास छात्रा का शव बरामद

    देर रात घर से 500 मीटर दूर एक जलाशय के पास से छात्रा का शव बरामद किया गया। उसके शरीर पर चोट के भी कई निशान थे। स्थानीय लोगों का दावा है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की, इसी बीच स्थानीय लोग उग्र हो गए।

    स्थानीय लोगों का दावा है कि अगर पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो छात्रा की हत्या नहीं होती। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं ने झाड़ू लेकर पुलिस को खदेड़ दिया। घटना के मद्देनजर इलाके में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

    भाजपा का ममता सरकार पर हमला

    इधर, राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। एक के बाद एक महिलाएं व बच्चियां दरिंदगी की शिकार हो रही हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन कल ठेले गुमटी व्यवसायियों को देंगे वेंडिंग जोन की सौगात, करेंगे निःशुल्क आवंटन….

    April 11, 2026

    महिलाओं और बच्चों के कल्याण में खर्च का हर रुपया पारदर्शी तरीके से उपयोग हो: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 11, 2026

    वार्ड क्र. 08 व 09 केा मिली 54 लाख रू. के सड़क रोशनी कार्य की सौगात: मंत्री लखनलाल देवांगन….

    April 11, 2026

    पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान…

    April 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.