Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»वीरेंद्र सहवाग का चुनावी धमाल, हरियाणा में किस पार्टी के लिए कर रहे प्रचार?
    खेल

    वीरेंद्र सहवाग का चुनावी धमाल, हरियाणा में किस पार्टी के लिए कर रहे प्रचार?

    By October 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वीरेंद्र सहवाग का चुनावी धमाल, हरियाणा में किस पार्टी के लिए कर रहे प्रचार?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. इसके लिए पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार का जोर-शोर से जारी है. हरियाणा के चुनावी रण में मामला तब और दिलचस्प हो गया जब भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी मैदान में उतर आए. वीरू तोशाम से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी के समर्थन में उतरे और उनके लिए वोट मांगे. उन्होंने तोशाम की जनता से अपील की कि वो कांग्रेस का बटन दबाकर अनिरुद्ध चौधरी को विजयी बनाएं.

    सहवाग के लिए वोट मांगने की खुशी
    वीरेंद्र सहवाग को अपने लिए वोट मांगने की खुशी अनिरुद्ध चौधरी के चेहरे पर साफ दिखी. उन्होंने कहा इसके लिए सहवाग का आभार भी जताया. वीरेंद्र सहवाग से अनिरुद्ध चौधरी के पुराने ताल्लुकात रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो दोनों जब भी मिलते हैं उनके बीच क्रिकेट को लेकर कम और पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा बातें होती हैं.

    सहवाग ने अनिरुद्ध चौधरी के लिए मांगे वोट
    उधर, वीरेंद्र सहवाग ने अनिरुद्ध चौधरी को अपना बड़ा भाई बताया. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अनिरुद्ध चौधरी ने जनता से जो वादे किए हैं वो उन्हें पूरा करेंगे. वीरेंद्र सहवाग ने तोशाम की जनता को ये यकीन दिलाया कि अगर अनिरुद्ध चौधरी चुनाव जीते तो वो उन्हें नाखुश नहीं करेंगे.

    सहवाग के प्रचार का क्या होगा असर, 5 अक्टूबर को पता चलेगा?
    चुनावी मैदान में प्रत्याशी बन उतरे अनिरुद्ध चौधरी को इस बात का पूरा भरोसा है कि तोशाम की आवाम उन्हें अपनाएगी. खैर अब तो ये 5 अक्टूबर को ही पता चलेगा कि वीरेंद्र सहवाग के मैदान में उतरकर उनके लिए प्रचार प्रसार करने का उन्हें कितना फायदा हुआ है. वैसे वीरेंद्र सहवाग की बातें अगर वही कमाल तोशाम की जनता पर करती दिखीं, जो उनका बल्ला क्रिकेट के मैदान पर करता दिखता था तो इतना जरूर है अनिरुद्ध चौधरी को उसका फायदा मिलता है.

    वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट करियर
    वीरेंद्र सहवाग के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 374 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 38 शतक के साथ 17 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं. भारतीय क्रिकेट में सहवाग की भूमिका ओपनर की थी पर क्या उनके वोट अपील के बाद अनिरुद्ध चौधरी के चंडीगढ़ जाने का रास्ता खुलेगा, देखना दिलचस्प रहेगा?

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.