Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार तेज गेंदबाज की लंदन में सफल सर्जरी, वापसी की उम्मीदें
    खेल

    चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार तेज गेंदबाज की लंदन में सफल सर्जरी, वापसी की उम्मीदें

    By October 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार तेज गेंदबाज की लंदन में सफल सर्जरी, वापसी की उम्मीदें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने लंदन में अपने टखने की सफल सर्जरी कराई है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के तेज गेंदबाज ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिये इसकी जानकारी दी। देशपांडे ने बताया कि वो मजबूत वापसी के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    आईपीएल 2024 में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए खेले देशपांडे ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। वह चोट के कारण हाल ही में संपन्‍न दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में हिस्‍सा नहीं ले सके थे। पता हो कि आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन के कारण जिंबाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में देशपांडे को भारतीय टीम में जगह दी गई थी।

    वैसे, दलीप ट्रॉफी के बाद आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में मुंबई के पहले मैच में भी तुषार देशपांडे का खेलना मुश्किल है। उन्‍हें 30 संभावित खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट से बाहर होना पड़ा। बहरहाल, देशपांडे ने अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट के जरिये जानकारी दी कि उनकी सर्जरी अच्‍छी बीती और वह लंबे समय से इस चोट से जूझ रहे थे। तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि सर्जरी के बाद वह काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

    तुषार देशपांडे ने पोस्‍ट में क्‍या लिखा

    यह पोस्‍ट मेरे टखने की सर्जरी के अपडेट के बारे में हैं, जो कि कल हुई और यह सफल रही। अब काफी राहत महसूस हो रही है क्‍योंकि मैं लंबे समय से इससे जूझ रहा था। मैं अपने परिवार, दोस्‍तों और अपने सभी फैंस का आभारी हूं, जिन्‍होंने मुझ पर भरोसा जताया और अपना प्‍यार व प्रार्थनाएं दी। यहां से मैं ठीक होने की यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं और पहले से ज्‍यादा मजबूती से वापसी करने की कोशिश करूंगा।

    मुंबई के खिताब में अहम भूमिका

    2023-24 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान तुषार देशपांडे ने मुंबई को रिकॉर्ड 43वीं बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्‍होंने पांच मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। मुंबई को आगामी रणजी ट्रॉफी सीजन में अपना पहला मैच वडोदरा के खिलाफ खेलना है, जिसमें देशपांडे का खेलना अनिश्चित है। देशपांडे अब अपना पूरा ध्‍यान ठीक होने पर लगा रहे हैं और वह मैदान में दमदार वापसी को बेताब हैं। फैंस और चयनकर्ताओं को देशपांडे की वापसी का बेसब्री से इंतजार है।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.