Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»शांति के प्रयासों के बीच लेबनान में जमीनी हमले की तैयारी में इजरायल, ईरान को भी खुली चुनौती…
    विदेश

    शांति के प्रयासों के बीच लेबनान में जमीनी हमले की तैयारी में इजरायल, ईरान को भी खुली चुनौती…

    By October 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शांति के प्रयासों के बीच लेबनान में जमीनी हमले की तैयारी में इजरायल, ईरान को भी खुली चुनौती…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एयर स्ट्राइक के जरिए लेबनान के हिजबुल्लाह प्रमुख का खात्मा कर चुकी इजरायली सेना अब जमीनी हमले की तैयारी कर रही है।

    सोमवार को इजरायल की तरफ से कहा गया कि हमारी जमीनी सेना भी ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो सकती है।

    रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि लेबनानी समूह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या एक “महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन अंतिम नहीं, हम इससे संतुष्ट नहीं हुए हैं, हम जब तक अपने दुश्मन को पूरी तरह से खत्म नहीं कर देते हम शांत नहीं बैठेंगे। हिजबुल्लाह के खिलाफ युद्ध का अगला चरण जल्दी ही शुरू होगा।

    इसके अलावा इजरायल के प्रधानमंत्री ने भी ईरान के लिए एक वीडियो संदेश जारी करके मनोवैज्ञानिक तरीके से खेल खेलना शुरू कर दिया है।

    अपने वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि ईरान में ऐसी कोई जगह नहीं है जहां पर हम नहीं पहुंच सकते। अगर हमारे देश यह हमारे नागरिक पर हमला होता है तो हम दुनिया के किसी भी कोने में जाकर पलटवार करने की ताकत रखते हैं।

    ईरान के नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम जल्दी ही आपको तानाशाही शासन से आजाद करा देंगे।

    सीजफायर कराने की कोशिश में अमेरिका

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका यह जानता है कि इजरायल जमीनी आक्रमण की तैयारी कर रहा है। इसलिए अमेरिका के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल से सीजफायर करने के लिए कहा है।

    लेकिन नेतन्याहू यह जानते हैं कि उनके पास अमेरिका का बिना शर्त समर्थन प्राप्त है। इसलिए अपने लक्ष्य को हासिल किए बिना रूकने वाले नहीं है।

    इजरायल की सहायता और रक्षा के लिए अमेरिका अपने सैनिकों को भी भेजने की पेशकश कर चुका है।

    एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका सुरक्षा बढ़ाने और यदि आवश्यक हो तो इज़राइल की रक्षा के लिए तैयार रहने के लिए मध्य पूर्व में अतिरिक्त “कुछ हजार” सैनिक भेज रहा है।

    ईरान समर्थित संगठनों पर इजरायली हमले जारी

    हसन नसरल्ला के मरने के बाद हिजबुल्लाह के कार्यवाहक प्रमुख बने नईम कासेम ने इजरायल के खिलाफ अपनी जंग को जारी रखने की कसम खाई है तो यमन के हूतियों ने भी इजरायल के खिलाफ हमले जारी रखें हैं।

    इन हमलों के बीच इजरायल लगातार हवाई हमलों के जरिए लेबनान में हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को तबाह कर रहा है तो वहीं अब उसने हूतियों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है।

    इजरायली हमले में लेबनानी सैनिक की भी मौत

    एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान लगातार जारी हवाई हमलों ने हिजबुल्लाह के साथ-साथ सेना को भी निशाना बनाया है। लेबनानी हेल्थ मिनिस्टर के अनुसार, इजरायली हमले में एक सैनिक की मौत हुई है।

    उन्होंने बताया कि इन हमलों में करीब हजार मासूल लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके कारण करीब 2 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की तलाश में जाना पड़ा है, जिनमें से करीब 1 लाख लोग पड़ोसी देश सीरिया चले गए हैं।

    इजरालय लगातर हमले कर रहा है। इन हमलों के साथ-साथ वह लगातार ईरान को उस पर हमला ना करने की धमकी भी दे रहा है कि अगर उस पर हमला किया गया तो पलटवार भयानक होगा।

    ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के प्रमुख की हत्या इस्लामिक जगत में ईरान की साख पर एक बड़ा सवाल है। इजरायल इस बात को अच्छी तरह समझता है इसलिए वह लगातार ईरान को हमला ना करने की चेतावनी दे रहा है।

    हालांकि इस मामले की जानकारी रखने वाले कई विशेषज्ञों का मानना है कि इजरायल लगातार ईरान को उकसाने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है, जिससे ईरान जब सीधे यु्द्ध के मैदान में आए तो इजरायल बिना किसी परेशानी के उसके न्यूक्लियर प्रोग्राम को निशाना बना सके।

    The post शांति के प्रयासों के बीच लेबनान में जमीनी हमले की तैयारी में इजरायल, ईरान को भी खुली चुनौती… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.