Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे हो सकते है टीम से बाहर
    खेल

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे हो सकते है टीम से बाहर

    By September 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में राहुल द्रविड़ के बेटे हो सकते है टीम से बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के पूर्व कप्तान और 2024 T20 वर्ल्ड कप विजेता हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को तगड़ा झटका लगा है. समित द्रविड़ चोट की वजह से आस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार से शुरू हो रहे भारत के दो अंडर 19 चार दिवसीय मैचों से बाहर रह सकते हैं. बता दें कि समित द्रविड़ की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है.

    समित द्रविड़ घुटने की चोट से जूझ रहे
    समित द्रविड़ घुटने की चोट से जूझ रहे है और इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में हैं. समित द्रविड़ का पुडुच्चेरी में भारत की अंडर 19 टीम में डेब्यू तय लग रहा था, लेकिन वह तीन यूथ वनडे मैच नहीं खेल सके. भारत ने सीरीज 3-0 से जीती. मुख्य कोच रिषिकेश कानिटकर ने कहा,‘वह फिलहाल एनसीए में है और घुटने की चोट से उबर रहा है. अभी कुछ कह नहीं सकते. उसका खेलना मुश्किल है.’

    11 अक्टूबर को 19 साल के होंगे समित द्रविड़
    भारत के पूर्व कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित के पास यह अंडर 19 स्तर पर खेलने का आखिरी मौका है. वह 11 अक्टूबर को 19 साल के हो जाएंगे और आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 भी नहीं खेल सकेंगे. दूसरा चार दिवसीय मैच चेपॉक पर 7 अक्टूबर से खेला जाएगा. समित द्रविड़ दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के अलावा मीडियम पेस बॉलिंग भी करते हैं.

    2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल सकेंगे
    अगला अंडर-19 वर्ल्ड कप साल 2026 में जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा. 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप तक समित द्रविड़ की उम्र 20 साल से ज्यादा हो चुकी होगी. समित द्रविड़ इस वजह से 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे. समित द्रविड़ का जन्म 11 अक्टूबर 2005 को हुआ था. 11 अक्टूबर को समित द्रविड़ अपना 19वां जन्मदिन मनाएंगे.
     

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026

    संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू…

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.