Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार रणबीर कपूर का आज 42वां जन्मदिन
    मनोरंजन

    बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार रणबीर कपूर का आज 42वां जन्मदिन

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार रणबीर कपूर का आज 42वां जन्मदिन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज हम आपको जिस एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 17 साल पहले एक फ्लॉप फिल्म से की थी, लेकिन आज उनकी गिनती हिंदी सिनेमा के टॉप सुपरस्टार्स में की जाती है. उन्होंने अपने इतने साल के करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन उनको ज्यादातर असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन एक दिन उनकी किस्मत ऐसी चमकी की उनकी फिल्म हिट हो गई, जिसके बाद वा रातों-रात स्टार बन गए. चलिए बताते आपको उस सुपरस्टार के बारे में.  

    2007 में 'सांवरिया' से डेब्यू करने वाले रणबीर का सफर
    ये फिल्मी सितारा फिल्मी बैकग्राउंड से आता है और आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है. हम यहां बॉलीवुड के हैंडसम सुपरस्टार रणबीर कपूर की बार कर रहे हैं, जिनका जन्म 28 सितंबर, 1982 में मुंबई में हुआ था. उस समय उनके पिता ऋषि कपूर हिंदी सिनेमा के बड़े सुपरस्टार थे. इतना ही नहीं, उनकी मां नीतू कपूर भी अपनी दौर की टॉप एक्ट्रेसेस रह चुकी हैं. रणबीर कपूर की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी संख्या में है, जो आज उनको इस खास मौके पर सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. वैसे तो रणबीर कपूर ने साल 1996 ने अपने पापा ऋषि कपूर की फिल्म 'प्रेम ग्रंथ' में काम किया था. उन्होंने अपने चाचा और फिल्म के डायरेक्टर राजीव कपूर को असिस्ट किया था. इस काम के लिए रणबीर को 250 रुपये मिले थे. मजेदार बात ये है कि रणबीर ने अपनी पहली कमाई अपनी मां नीतू कपूर को दी थी. इसके बाद उन्होंने 11 साल बाद 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से सोनम कपूर के साथ डेब्यू किया था. हालांकि. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं, लेकिन फैंस के दिल में रणबीर बस गए थे. 

    17 सालों में किया करोड़ों का मुनाफा
    इसके बाद रणबीर कपूर ने 'बचना ऐ हसीनो', 'वेकअप सिड', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'रॉकेट सिंह' और 'राजनीति' जैसी फिल्मों में काम तो किया, लेकिन ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर की पहली बड़ी हिट फिल्म 'बर्फी' थी, जिसने उन्हें असली पहचान दिलाई. रणबीर अपने शानदार अभिनय के लिए पहचाने और पसंद किए जाते हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने 'बर्फी', 'अजब प्रेम की गजब कहानी', 'रॉकस्टार' और 'एनिमल' जैसी फिल्मों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. उनकी अदाकारी की खूब तारीफ होती है और उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया है. रणबीर कपूर की आखिरी फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ की कमाई की थी. पिछले 17 सालों में रणबीर कपूर ने नाम के साथ-साथ काफी पैसा भी कमाया है. एक्टर अरबों की संपत्ति के मालिक हैं. पहली बार 250 रुपये की सैलरी लेने वाली रणबीर अब करोड़ों की फीस चार्ज करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी टोटल नेटवर्थ लगभग 345 करोड़ रुपये आंकी गई है.

    रणबीर कपूर का आलीशान जीवन
    रणबीर कपूर के पास मुंबई के बांद्रा में एक 4 बीएचके फ्लैट और पुणे के ट्रंप टावर्स में 13 करोड़ रुपये का आलीशान अपार्टमेंट है. उन्हें पुणे वाली प्रॉपर्टी से सालाना करीब 48 लाख रुपये किराए के रूप में मिलते हैं. इसके अलावा उनके पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं. उनके पास 2.47 करोड़ की कीमत वाली Audi R8 V10 है. साथ ही उनके पास मर्सिडीज़ बेंज़ G63 AMG है, रेंज रोवर स्पोर्ट और ऑडी A8 जैसी गाड़ियां भी हैं. बता दें, वे जल्द ही नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं.  

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

    February 24, 2026

    नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    February 24, 2026

    ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता ऐतिहासिक बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    February 24, 2026

    किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बजट ‘‘संकल्प’’: मंत्री राम विचार नेताम….

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.