Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान सड़क दुर्घटना में घायल
    खेल

    भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान सड़क दुर्घटना में घायल

    By September 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान सड़क दुर्घटना में घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के युवा बल्लेबाज मुशीर खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुशीर खान सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद उनको फ्रैक्चर हुआ. मुशीर अपने पिता नौशाद खान के साथ कानपुर से लखनऊ ईरानी कप मुकाबले के लिए जा रहे थे, तभी वह इस हादसे का शिकार हुए हैं. मुशीर खान टीम इंडिया के खिलाड़ी सरफराज खान के छोटे भाई हैं. उन्हें ईरानी कप 2024 के लिए मुंबई की टीम में चुना गया है. ये मैच 1-5 अक्टूबर तक लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

    मुंबई की टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक
    19 साल के खिलाड़ी मुशीर खान मुंबई के एक उभरते हुए सितारे हैं. वह भारत की अंडर 19 टीम का भी हिस्सा रहे चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुशीर खान ईरानी कप के लिए मुंबई टीम के साथ लखनऊ नहीं गए थे. वह अपने पिता नौशाद खान के साथ अपने गृहनगर आजमगढ़ थे और वहीं से लखनऊ जा रहे थे. तब वह इस दुर्घटना में चोटिल हुए. बताया जा रहा है कि उनकी कार एक्सीडेंट के बार 4-5 बार पलटी, जिसके चलते उनकी गर्दन में भी चोट आई है. इस चोट के बाद वह ईरानी कप से बाहर हो गए हैं. वहीं, माना जा रहा है कि मुशीर 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दौर से भी बाहर हो सकते हैं. मुशीर खान के एक्सीडेंट पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है. वहीं, उनकी चोट पर भी पूरी जानकारी आना अभी बाकी है. मुशीर खान का ईरानी कप से बाहर होने मुंबई की टीम के एक बड़ा झटका है. वह ईरानी कप में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलने थे.

    छोटे से करियर में बड़ा धमाका
    मुशीर खान पिछले सीजन से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अभी तक 9 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में मुशीर खान ने 51.14 की औसत से 716 रन बनाए हैं. इस दौरान मुशीर खान के बल्ले से एक अर्धशतक और 3 शतक देखने को मिले हैं. वह बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी करते हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अभी तक 8 विकेट चटकाए हैं. हाल ही में उन्होंने दलीप ट्रॉफी में डेब्यू किया था. इस दौरान बेंगलुरु में इंडिया बी के लिए खेलते हुए इंडिया ए के खिलाफ उन्होंने 181 रन की पारी खेली थी. इससे पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में आए थे.

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.