Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी
    देश

    हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी

    By September 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हिमाचल और कश्मीर में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर पूर्वी भारत तक तेज वर्षा का दौर अब भी जारी है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। वहीं, अब हिमाचल और जम्मू कश्मीर के उच्च क्षेत्रों में हिमपात भी शुरू हो गया है। इससे बढ़ी गर्मी से राहत मिलने लगी है। हिमाचल में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

    शुक्रवार को हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कहीं वर्षा तो कहीं हिमपात हुआ। हिमाचल में अधिकतर स्थानों पर बादल छाए रहे। उत्तराखंड में भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा का क्रम जारी रहा। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह बिहार के भी 10 से ज्यादा जिलों के लिए अगले 24 घंटे के भीतर फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है।

    हिमाचल में रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा में हिमपात

    हिमाचल में शुक्रवार को कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर व शिमला में वर्षा हुई तो रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा में हिमपात हुआ है। वर्षा और हिमपात के कारण अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आई है। विशेषज्ञों के अनुसार, मौसम में यह बदलाव और वर्षा धान की फसल के लिए ठीक नहीं है। वहीं, बुधवार और गुरुवार को हुई वर्षा के कारण प्रदेश में 33 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। आठ ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिस कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।

    गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी

    कश्मीर में पिछले कई दिनों से तापमान के सामान्य से ऊपर बने रहने से गर्मी की चपेट में आई घाटी में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदली। पर्यटनस्थल गुलमर्ग के अफरवट, गुरेज, राजदान टाप, सिंथन टाप और अन्य उच्च पर्वतीय इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी और श्रीनगर समेत निचले इलाकों में तेज वर्षा हुई। जम्मू संभाग में सुबह तेज वर्षा से तापमान में गिरावट आई है। कुछ जगहों पर सुबह आंधी और तेज वर्षा से धान की फसल को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 28 सितंबर से मौसम में सुधार आना शुरू हो जाएगा। पांच अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि शनिवार को कुछेक उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की वर्षा हो सकती है।

    उत्तराखंड के छह जिलों में तीव्र वर्षा के आसार

    उत्तराखंड में शुक्रवार को भी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा का क्रम जारी रहा। बीते दो दिनों में राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम ¨सह के अनुसार, शनिवार को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और ऊधम¨सह नगर में गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के दौर हो सकते हैं। इन जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी के साथ तीन अक्टूबर तक मानसून उत्तराखंड से विदा हो सकता है।

    बिहार में आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट

    बिहार में बागमती खतरे के निशान के पार बह रही है तो कोसी व गंडक भी उफान पर हैं। बिहार में अगले 24 घंटे के भीतर पटना सहित 13 जिलों में फ्लैश फ्लड (आकस्मिक बाढ़) का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों मे फ्लैश फ्लड का अलर्ट है उनके जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन विभाग ने चेतावनी भेजी है। वहीं, पांच जिलों में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है।

    वर्षा से बिगड़ी दार्जिलिंग की सूरत

    पूरे विश्व में मशहूर पर्यटन स्थल बंगाल के दार्जि¨लग की सूरत इन दिनों भारी वर्षा से बिगड़ गई है। इससे न केवल पर्वतीय क्षेत्र में आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है बल्कि देश-दुनियां से पर्यटकों के आने पर भी ब्रेक लग गया है। शनिवार को भी राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार तक पहाड़ और मैदानी इलाकों में तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है। वहीं, लगातार चार दिनों की वर्षा और भूस्खलन के कारण लोग परेशान हैं।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.