Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»भरत ने खड़ाऊं रख सिंहासन संभाला, मैं दिल्ली संभालूंगी
    राजनीती

    भरत ने खड़ाऊं रख सिंहासन संभाला, मैं दिल्ली संभालूंगी

    By September 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भरत ने खड़ाऊं रख सिंहासन संभाला, मैं दिल्ली संभालूंगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को पदभार संभाल लिया है। आतिशी ने करीब 12 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय पहुंच कर तमाम औपचारिकताएं पूरी कीं। इस दौरान आतिशी ने सीएम ऑफिस में एक खाली कुर्सी रख छोड़ी और खुद दूसरी कुर्सी में बैठीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मेरे मन में भरत की व्यथा है, जिस प्रकार भरत जी ने भगवान श्री राम की खड़ाऊं रखकर अयोध्या का शासन संभाला था, उसी तरह मैं दिल्ली की सरकार चलाऊंगी। भाजपा ने इसे जनता का अपमान बताया है।
    सीएम का पदभार संभालने के साथ ही दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने कहा, कि यह खाली कुर्सी उन्होंने अरविंद केजरीवाल के लिए छोड़ रखी है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि फरवरी में विधानसभा चुनाव के बाद दिल्ली के लोग केजरीवाल को एक बार फिर से इसी कुर्सी पर बिठाएंगे। तब तक यह खाली कुर्सी इसी कमरे में रखी रहेगी और केजरीवाल जी का इंतजार करेगी। आतिशी ने आगे कहा, कि मेरे मन में आज वही व्यथा है जो भगवान श्री राम के 14 साल के लिए वनवास जाते समय भरत जी के मन थी। जिस प्रकार भरत जी ने 14 साल तक भगवान श्री राम की खड़ाऊं रखकर अयोध्या का शासन संभाला। उसी तरह से मैं भी आने वाले 4 महीने दिल्ली की सरकार चलाऊंगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी पर कीचड़ उछालने में भाजपा ने कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का कहना है कि जब तक दिल्ली वाले उनकी ईमानदारी साबित नहीं कर देते, तब तक वो सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे और इसी के साथ उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली के लोग ही दोबारा अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिराजमान करेंगे।

    केजरीवाल ने जेल से रिहा होते ही दिया था इस्तीफा
    दिल्ली की कथित शराब नीति मामले में 13 सितंबर को जमानत पर रिहा होने के बाद केजरीवाल ने 17 सितंबर को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद 21 सितंबर को आतिशी को दिल्ली की नई मुख्यमंत्री घोषित कर दिया गया और सोमबार 23 सितंबर को उन्होंने सीएम का पदभार संभाल लिया है।

    भाजपा ने बताया जनता का अपमान
    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी पर निशाना साधा और कहा, कि उन्हें अपनी कुर्सी के बगल में खाली कुर्सी नहीं रखना चाहिए था। उन्होंने ऐसा करके मुख्यमंत्री पद की गरिमा और दिल्ली की जनता का अपमान किया है। दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है, कि ऐसा करके आतिशी ने पद की गरिमा और दिल्ली की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह आदर्श पालन नहीं, बल्कि चमचागीरी है। भाजपा के इस बयान के बाद दिल्ली की सियासत गर्मा गई है।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.