Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»वर्ल्ड कप की हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए थे पीएम मोदी, अब आया रवि शास्त्री का बयान; क्या कहा?
    देश

    वर्ल्ड कप की हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए थे पीएम मोदी, अब आया रवि शास्त्री का बयान; क्या कहा?

    adminBy adminNovember 24, 2023Updated:November 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वर्ल्ड कप की हार के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गए थे पीएम मोदी, अब आया रवि शास्त्री का बयान; क्या कहा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम में जाकर सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

    उन्होंने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया था। ड्रेसिंग रूम में पीएम मोदी का जाना पूर्व खिलाड़ी और नेता कीर्ति आजाद को रास नहीं आया था और उन्होंने सवाल खड़े कर दिए थे, जिससे विवाद पैदा हो गया।

    अब इसी मामले पर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है।

    उन्होंने इस तरह ड्रेसिंग रूम में जाकर मुलाकात करने को आउटस्टैंडिंग करार दिया है।

    न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ से बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा, ”मुझे लगता है कि यह एक आउटस्टैंडिंग बात है, क्योंकि मुझे पता है कि ड्रेसिंग रूम कैसा लगता है और मैं उस ड्रेसिंग रूम में रहा हूं।

    भारत के कोच के रूप में सात साल से अधिक और एक क्रिकेटर के रूप में कई वर्षों से अधिक ड्रेसिंग का हिस्सा रहा। जब आप डाउन फील कर रहे होते हैं और आप बाहर हो गए होते हैं तो, देश के प्रधानमंत्री का ड्रेसिंग रूम में जाना बहुत बड़ी बात है, क्योंकि इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ सकता है।

    यह कोई आम आदमी का अंदर जाना नहीं है। जब कोई प्रधानमंत्री ड्रेसिंग रूम में जाता है तो उसका जाना विशेष होता है। मुझे पता है कि इससे खिलाड़ी कैसा फील कर रहे होंगे।”

    ड्रेसिंग रूम में जाने पर कीर्ति आजाद ने की थी आलोचना
    भारतीय क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम में जाने के लिए पूर्व ऑलराउंडर कीर्ति आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी।

    1983 में भारत की विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे आजाद ने कहा था कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के अलावा कोई भी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में प्रवेश नहीं कर सकता है।

    ड्रेसिंग रूम किसी भी टीम का पवित्र स्थान होता है। आईसीसी इन कमरों में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के अलावा किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं देता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को ड्रेसिंग रूम के बाहर टीम से मिलना चाहिए था। मैं इसे एक खिलाड़ी के तौर पर कह रहा हूं, राजनेता के तौर पर नहीं।

    पूरा देश आपको देख रहा है, रोहित-विराट से बोले थे पीएम मोदी
    वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ड्रेसिंग रूम का दौरा किया था।

    विराट और रोहित शर्मा से उन्होंने कहा था कि आप सभी दस-दस मैच जीतकर आए हैं, यह होता रहता है। पूरा देश आपको देख रहा है, मुस्कुराइए। मैंने सोचा कि सभी लोगों से मुलाकात कर लूं।

    इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से कहा था कि आप लोगों ने मेहनत बहुत की है। मोहम्मद शमी से मिलते हुए उन्होंने कहा था कि इस बार बहुत अच्छा किया है।

    साथ ही, पीएम मोदी ने शमी की पीठ भी थपथपाई थी। पीएम मोदी ने जब टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मुलाकात की थी, तब ड्रेसिंग रूम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे।

    admin
    • Website

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026

    जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.