Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए गठबंधन साथियों से डील करना हुआ मुश्किल
    राजनीती

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए गठबंधन साथियों से डील करना हुआ मुश्किल

    By September 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए गठबंधन साथियों से डील करना हुआ मुश्किल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी के लिए गठबंधन साथियों, एकनाथ शिंदे और अजित पवार से डील करना काफी मुश्किल टास्क बन गया है। अजित पवार सीएम पद पर दावेदारी जता चुके हैं। और इसके लिए भाजपा में भी जाने को तैयार हैं। खबर है की  महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार  अमित शाह के सामने 2020 के चुनावों के बाद बिहार एनडीए वाले फॉर्मूले अथवा असम की शर्तों पर अमल का आश्वासन चाहते हैं – मतलब, उनकी नजर अब सीधे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है। अजित पवार ने अमित शाह के सामने अपनी एक खास ख्वाहिश शेयर की है – बिहार की तरह उनको भी चुनाव बाद महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री घोषित किया जाये। कुछ दिन पहले ही अजित पवार ने हंसते हंसते कहा था, अगर पता होता कि सीएम की कुर्सी मिलेगी तो एनसीपी के और विधायकों को साथ लाता। एनसीपी नेता अजित पवार चाहते हैं कि बीजेपी महाराष्ट्र में भी वही फॉर्मूला अपनाये जिस पर 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अमल किया गया था। बिहार में तो नीतीश कुमार पहले से ही मुख्यमंत्री थे। बाद में उनकी सीटें कम आने के बाद भी बीजेपी ने नीतीश को सीएम बनाया, ऐसा तो 2015 में आरजेडी ने भी किया था।  अजित पवार शायद हिमंत बिस्वा सरमा की तरह डील चाहते हैं। 2021 का असम चुनाव लड़ा गया था सर्बानंद सोनवाल के नेतृत्व में लेकिन चुनाव बाद कांग्रेस से आये हिमंत बिस्वा सरमा को बीजेपी ने मुख्यमंत्री बना दिया – और आज तो वो हर जगह छाये हुए हैं। लेकिन अजित पवार के मालूम होना चाहिये कि ये सब हिमंत बिस्वा सरमा के बीजेपी में शामिल होने के बाद ही संभव हो सका है – क्या अजित पवार भी इस बात के लिए खुद को तैयार कर चुके हैं?
    हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के दौरे पर गये थे, ताकि सत्ताधारी गठबंधन महायुति में शामिल सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जा सके। अमित शाह ने महाराष्ट्र बीजेपी के नेताओं से मुलाकात तो की ही, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ साथ डिप्टी सीएम अजित पवार से भी मिले – बताते हैं कि गठबंधन साथियों के साथ अगले दौर की बातचीत दिल्ली में होनी है। बताया जाता है कि महाराष्ट्र की विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार के बीच लगातार बातचीत हो रही है – और ये सिलसिला करीब 15-20 दिनों से चला आ रहा है।  जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक, बीजेपी में करीब 50 % सीटें फाइनल हो चुकी हैं, और नवरात्र के बाद उम्मीदवारों को उनकी सीटों के बारे में बता भी दिया जाएगा। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी जहां 150 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी अपने लिए 70 सीटों पर दावा पेश कर चुकी है। करीब 40 सीटें ऐसी हैं जिन्हें लेकर खासतौर से चर्चा हो रही है। एनसीपी वो सीटें तो किसी भी सूरत में छोड़ने को तैयार नहीं है, जहां से उसके मौजूदा विधायक हैं। एनसीपी नेताओं का कहना है कि तीन-चार सीटों की अदला-बदली तो की जा सकती है, लेकिन 10-12 वे सीटें भी चाहिये जो 2019 के चुनाव में गठबंधन के तहत कांग्रेस के हिस्से में आई थीं।
    महाराष्ट्र में बीजेपी गठबंधन साथियों की तरफ से जिस तरह का दबाव महसूस कर रही है, अगर कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी की वजह से समझौता करना पड़ा तो क्या होगा? फिर तो बीजेपी को अपने हिस्से में ही कटौती करनी पड़ेगी। बताते हैं कि अमित शाह और अजित पवार की मुंबई एयरपोर्ट पर अकेले में खास मुलाकात हुई है। 

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.