Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»बारिश के लिए हो जाएं तैयार, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम; बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल…
    देश

    बारिश के लिए हो जाएं तैयार, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम; बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल…

    By September 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बारिश के लिए हो जाएं तैयार, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम; बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम भारत के कई राज्यों में भारी बारिश कराने वाला है।

    IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को जानकारी दी है कि डिप्रेशन (अवदाब) पुरी से लगभग 150 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व, गोपालपुर से 180 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व, पारादीप से 190 किमी दक्षिण, चांदबाली से 250 किमी दक्षिण, आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से 240 किमी पूर्व और पश्चिम बंगाल के दीघा से 350 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है।

    आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि सोमवार दोपहर तक पुरी और दीघा के बीच तटों को पार करने के बाद इसके अगले दो दिन में झारखंड और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है।

    आज कहां होगी बारिश

    संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इसके चलते ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। IMD ने रविवार को बताया है कि ओडिशा में कई स्थानों पर अगले 3 दिन भारी बारिश हो सकती है।

    मौसम विभाग ने राज्य के उन पांच जिलों में ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जहां पहले से ही कई हिस्सों में बारिश हो रही है।

    सोमवार को पुरी, जगतसिंहपुर, खुर्दा, कटक, ढेंकनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (सात से 20 सेंटीमीटर) और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (20 सेंटीमीटर से अधिक) होगी।

    मौसम विभाग ने इन पांच जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। आईएमडी ने मंगलवार और बुधवार को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का अनुमान जताया है।

    सोमवार के लिए गंजाम, कोरापुट, कंधमाल, बोलांगीर, बारगढ़, बौध, सोनपुर, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, संबलपुर, अंगुल और नयागढ़ जिलों के लिए ‘ओरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

    प्राधिकारियों ने गजपति, रायगड़ा, मलकानगिरि, नबरंगपुर, कालाहांडी, नुआपाड़ा, झारसुगुड़ा, सुंदरगढ़, देवगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

    बंगाल के दक्षिणी हिस्से के पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम बर्धमान, दक्षिण 24 परगना, हुगली, नादिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में 12 सितंबर तक भारी वर्षा होने की संभावना है।

    मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता और इसके आसपास हावड़ा एवं हुगली जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

    अन्य राज्यों के क्या हाल

    तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 9 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार हैं।

    छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से सोमवार को भारी बारिश का सामना कर सकते हैं। साथ ही उत्तरी हिस्सों में भी 10 सितंबर यानी मंगलवार तक बारिश के आशार हैं। तेलंगाना के कई इलाकों में हल्की से मध्म बारिश होगी।

    झारखंड के दक्षिणी हिस्सों में 10-11 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, विदर्भ में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावनाएं हैं।

    The post बारिश के लिए हो जाएं तैयार, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम; बंगाल की खाड़ी में मची उथल-पुथल… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.