Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»दिल्ली में EV खरीदारों को सब्सिडी नहीं मिल रही, नई पॉलिसी का इंतजार
    राज्य

    दिल्ली में EV खरीदारों को सब्सिडी नहीं मिल रही, नई पॉलिसी का इंतजार

    By August 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में EV खरीदारों को सब्सिडी नहीं मिल रही, नई पॉलिसी का इंतजार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल में हैं, कई महीनों से कैबिनेट की बैठक हुई नहीं है और इसकी वजह से दिल्ली सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाएं लटकी हुई है। उन्हीं में से एक दिल्ली इलेक्ट्रिक वीकल पॉलिसी 2.0 भी हैं, जिसका ड्राफ्ट ट्रांसपोर्ट विभाग ने तैयार कर रखा है, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी मिलने तक नई पॉलिसी को लागू कर पाना संभव नहीं है। जब सीएम जेल से बाहर आएंगे, सरकार का कामकाज सुचारू तरीके से शुरू होगा। पॉलिसी के ड्रॉफ्ट पर कैबिनेट के अंदर और बाहर विचार विमर्श होगा, उस पर लोगों से सुझाव लिए जाएंगे और उसके आधार पर पॉलिसी में जरूरी सुधार करने के बाद कैबिनेट पॉलिसी को एप्रूव करेगी और एलजी उस पर मुहर लगाएंगे. तब जाकर पॉलिसी लागू हो पाएगी।

    दिल्ली सरकार की पहली इलेक्ट्रिक वीकल पॉलिसी की मियाद खत्म हो चुकी है 7 अगस्त 2020 को तीन साल की अवधि के लिए यह पॉलिसी लागू की गई थी, जिसे पहले 31 दिसंबर 2023 तक और दूसरी बाद 30 जून 2024 तक एक्सटेंड किया गया। नियमों के अनुसार, अब जब तक नई पॉलिसी नहीं आ जाती है, तब तक पुरानी पॉलिसी को और एक्सटेंड नहीं किया जा सकता। पुरानी पॉलिसी की मियाद खत्म हुए करीब डेढ़ महीने बीत चुके हैं और इसका असर अब इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर भी नजर आने लगा है।

    पोर्टल में तकनीकी दिक्कत की वजह से हुई समस्या
    परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, जिस पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन किया जाता है, उसमें किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत के चलते यह समस्या पैदा हुई थी, जो अभी तक बनी हुई है इसी वजह से कई लोगों का सब्सिडी का पेमेंट भी अटका हुआ है, जो सरकार सोधे खरीदार के खाते में ट्रांसफर करती है। इस वजह से भी इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के प्रति लोगों का रुझान कुछ कम हुआ है। हालांकि, पॉलिसी के अभाव के बावजूद लोग अभी भी इस उम्मीद में सब्सिडी को छूट का लाभ लेने के लिए आवेदन कर रहे हैं कि अगर सरकार नई पॉलिसी ले आई और उसे पहले की तरह बैंक डेट से ही लागू किया, तो शायद उन्हें भी सब्सिडी का कुछ लाभ मिल जाए और ईवी को खरीद की तरफ लोगों का रुझान बढ़ने लगेगा।

    सरकार से नहीं मिल रही कोई सब्सिडी
    नए इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को पहले की तरह अब सरकार से कोई सब्सिडी नहीं मिल रही है। ऐसे में उन्हें शोरूम प्राइस पर ही गाड़ियां खरीदनी पड़ रही है। इसके चलते पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल में मामूली गिरावट भी देखने को मिल रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल दिल्ली में करीब 74 हजार नई इलेक्ट्रिक गाडियां बिकी थीं, लेकिन इस साल अगस्त के मध्य तक करीब 46 हजार गाड़ियां ही बिक पाई हैं। इतना ही नहीं, जिन लोगों ने पॉलिसी की समय सीमा के दौरान यानी जून 2024 से दो तीन महीने पहले इलेक्ट्रिक वीकल खरीदे थे, उन्हें भी अभी तक सब्सिडी की राशि का भुगतान नहीं मिल पाया है।

    Related Posts

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की

    September 2, 2025

    बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    September 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.