Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»फिल्म ‘लैला मजनू’ ने दोबारा रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, दो दिन में की इतनी कमाई 
    मनोरंजन

    फिल्म ‘लैला मजनू’ ने दोबारा रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, दो दिन में की इतनी कमाई 

    By August 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्म ‘लैला मजनू’ ने दोबारा रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल, दो दिन में की इतनी कमाई 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इम्तियाज अली सिनेमा जगत के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में गिने जाते हैं। साल 2018 में उन्होंने तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी को एक खूबसूरत फिल्म लैला मजनू के साथ बॉलीवुड में लॉन्च किया था।

    इम्तियाज अली के साथ एकता कपूर ने मिलकर लैला मजनू का निर्माण किया और निर्देशन साजिद अली ने किया है। जब फिल्म सिनेमाघरों में आई तब क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी गई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और असफल साबित हुई। मगर 6 साल बाद फिल्म के कारोबार का ग्राफ बदल गया है।

    6 साल बाद दोबारा आई लैला मजनू

    लैला मजनू की ओटीटी रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। लैला (तृप्ति डिमरी) और कैस भट्ट (अविनाश तिवारी) की प्रेम कहानी लोगों के दिल में उतर गई थी। तभी से फिल्म को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की डिमांड हो रही थी। 9 अगस्त को 6 साल बाद फिल्म को थिएटर्स में दोबारा उतारा गया और इसे मिले रिस्पॉन्स ने हैरान कर दिया।

    2 दिन में लैला मजनू ने किया इतना बिजनेस

    अविनाश तिवारी ने लैला मजनू का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर करते हुए फिल्म को मिल रहे प्यार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "इतना प्यार के लिए आपका धन्यवाद। मैंने हमेशा माना है कि दर्शकों का एक बड़ा वर्ग है जो अपनी आवाज नहीं उठाता लेकिन जो नहीं बोलते, वो जब बोलते हैं तो क्या कमाल बोलते हैं। आपका धन्यवाद ऑडियंस। यह आपकी जीत है। मुझे पता है कि आपके लिए पर्सनल बात है।"

    औरों में कहां दम था और उलझ के बीच बॉक्स ऑफिस पर लैला मजनू ने सिर्फ 2 दिन में 1 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, लैला मजनू ने दोबारा रिलीज के बाद पहले दिन 30 लाख से खाता खोला था और दूसरे दिन यानी शनिवार को 70 लाख रुपये का बिजनेस किया था।

    वहीं, 2018 में जब लैला मजनू रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने पहले दिन 45 लाख रुपये का कारोबार किया था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 2.89 करोड़ रुपये था।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँ, एक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां….

    February 25, 2026

    किसानों, महिलाओं और युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाला बजट : शशिकांत द्विवेदी….

    February 25, 2026

    हर्बल गुलाल से और भी रंगीली होगी होली: विभिन्न रंगों और आकर्षक पैकेजिंग के साथ समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल….

    February 25, 2026

    एक एकड़ में सवा लाख रुपए का मुनाफा देने वाला पाम ऑयल की खेती, किसान मुकेश कमा रहे हैं एक पेड़ से 3 हजार रुपए वार्षिक आय….

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.