Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»कमला हैरिस का कमाल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बनाया खास मुकाम; ऐसा करने वाली पहली भारतीय…
    विदेश

    कमला हैरिस का कमाल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बनाया खास मुकाम; ऐसा करने वाली पहली भारतीय…

    By August 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कमला हैरिस का कमाल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बनाया खास मुकाम; ऐसा करने वाली पहली भारतीय…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की कैंडिडेट होंगी।

    इस बात का आधिकारिक तौर पर ऐलान हो चुका है। हैरिस पहली भारतीय-अफ्रीकी मूल की महिला हैं जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है।

    पांच नवंबर को होने वाले आम चुनाव में हैरिस (59) का मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एवं पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगा।

    इस बीच, ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि उन्हें अपनी संभावित डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बहस में भाग लेना है या नहीं।

    डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के अध्यक्ष जैमे हैरिसन ने देश भर में निर्वाचित प्रतिनिधियों के मतों की ऑनलाइन गिनती समाप्त होने के बाद नतीजों का ऐलान किया।

    उन्होंने कहा कि मुझे यह बताते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि उपराष्ट्रपति हैरिस ने सभी सम्मेलन प्रतिनिधियों से बहुमत से अधिक वोट हासिल किए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद वह डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार होंगी।

    डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधियों के बहुमत से उम्मीदवारी मिलने की घोषणा के बाद हैरिस ने कहा कि मैं अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने पर गौरवान्वित हूं।

    मैं अगले सप्ताह आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करूंगी। यह अभियान लोगों को देश प्रेम से प्रेरित होकर एकजुट होने और सर्वश्रेष्ठ के लिए लड़ने के बारे में है।

    हैरिस की मां भारतीय अमेरिकी थीं जबकि पिता अफ्रीकी मूल के जमैका निवासी थे। हैरिस पार्टी में अगले सप्ताह ऑनलाइन मतदान की अवधि समाप्त होने के बाद आधिकारिक रूप से नामांकन स्वीकार करेंगी।

    वह 22 अगस्त को शिकागो में आयोजित डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में औपचारिक रूप से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी स्वीकार करेंगी। अगले कुछ दिनों में, वह उपराष्ट्रपति के प्रत्याशी की घोषणा कर सकती हैं।

    उधर ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘ठीक है, मैं चाहता हूं। और हम अभी भी चुनावों में काफी आगे चल रहे हैं…हैरिस जो बाइडन से बेहतर हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अंततः वह उनसे भी खराब होंगी।’

    उन्होंने कहा कि अगर मैं बहस नहीं करता, तो वे कहते, ‘ओह ट्रंप बहस नहीं कर रहे हैं।’ यही बात वे अब भी कहेंगे। मेरा मतलब है कि अभी मैं कहता हूं, मुझे बहस क्यों करनी चाहिए? मैं चुनावों में आगे चल रहा हूं। और हर कोई उन्हें जानता है, हर कोई मुझे जानता है।

    The post कमला हैरिस का कमाल, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बनाया खास मुकाम; ऐसा करने वाली पहली भारतीय… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.