Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दो प्रमुख खिलाड़ी बाहर
    खेल

    श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दो प्रमुख खिलाड़ी बाहर

    By August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 2 अगस्‍त से होगा। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को पहला वनडे कोलंबो के आर प्रेमदासा स्‍टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, मेजबान टीम को जोरदार झटका लगा है। उसके दो प्रमुख तेज गेंदबाज मथीश पथिराना और दिलशान मदुशंका वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

    मथीश पथिराना कंधे की चोट से जूझ रहे हैं जबकि दिलशान मदुशंका हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर हुए। मेजबान टीम को पहले ही दुष्‍मंथ चमीरा और नुवान तुषारा की सेवाएं नहीं मिल रही हैं, जो टी20 इंटरनेशनल सीरीज से भी बाहर थे। चमीरा बुखार से जूझ रहे हैं जबकि तुषारा के अंगूठे में चोट है।

    श्रीलंका स्‍क्‍वाड में शामिल हुए दो युवा

    ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक श्रीलंकाई टीम मैनेजर महिंदा हालांगोडा ने पुष्टि की है कि युवा तेज गेंदबाज मोहम्‍मद श‍िराज और एहसान मलिंगा को स्‍क्‍वाड में शामिल किया गया है। वहीं, कुसल परेरा, प्रमोद मधुशन और जैफ्री वांडरसे स्‍टैंड बाय में हैं।

    टीम मैनेजर का बयान

    हालांगोडा ने कहा, ''मथीश के कंधे में जकड़न है और चूकि पिछले साल वर्ल्‍ड कप में वह इसी समस्‍या से जूझ रहे थे तो यह फैसला लिया गया कि कोई जोखिम नहीं उठाया जाएगा।'' पथिराना को पल्‍लेकेले में खेले गए तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में फील्डिंग करते समय चोट लगी थी। वह जल्‍द ही मैदान से बाहर चले गए थे।

    हालांगोडा ने बताया कि मदुशंका को ट्रेनिंग करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। वह टी20 इंटरनेशनल सीरीज में केवल एक मैच खेल पाए थे। बता दें कि पथिराना और मदुशंका दोनों को भारत के खिलाफ पहले वनडे में प्‍लेइंग 11 में जगह मिलने की उम्‍मीद थी।
     

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.