Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»धर्म»जिस जगह पर था घना जंगल आज वहां मछली के रूप में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें मान्यता
    धर्म

    जिस जगह पर था घना जंगल आज वहां मछली के रूप में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें मान्यता

    By July 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिस जगह पर था घना जंगल आज वहां मछली के रूप में विराजमान हैं भगवान विष्णु, जानें मान्यता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आध्यात्मिक नगरी मिर्जापुर शिव और शक्ति का केंद्र है. विंध्य पर्वत पर मां विंध्यवासिनी के रूप में साक्षात शक्ति विराजमान हैं . वहीं, बूढ़ेनाथ महादेव के रूप में भगवान शिव भक्तों का कल्याण कर रहे हैं. सावन माह में महादेव के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. बूढ़ेनाथ मंदिर का जुड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर से है. भगवान शिव काशी में भक्तों का कल्याण करते हैं और मिर्जापुर में आकर आराम करते हैं. सावन माह में हजारों की संख्या में भक्त यहां दर्शन पूजन करते हैं.

    मिर्जापुर के टेढ़ीनीम के पास प्राचीन बूढ़ेनाथ मंदिर स्थित है. चेतसिंह विलास में मंदिर का जिक्र और काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ाव काउल्लेख किया गया है. मंदिर के पुजारी महंत योगानंद गिरि ने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन मंदिर है. यह तब से है, जब मिर्जापुर गिरजापुर हुआ करता था. मान्यता है कि बाबा विश्वनाथ दिन में काशी में निवास करते हैं. रात्रि में आराम करने के लिए मिर्जापुर आते हैं. भगवान शिव ने मिर्जापुर को शक्ति के रूप में स्थापित करके अपना घर बनाया. वहीं, काशी को दुआर बनाकर भक्तों का कल्याण करते हैं.

    बदल गए दोनों मंदिरों के नाम
    महंत योगानंद गिरी ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर को विश्वेश्वर और बूढ़ेनाथ को वृद्धेश्वरनाथ के नाम से जाना जाता था. हालांकि बाद में दोनों जगहों के नाम बदल गए. उन्होंने बताया कि भक्त भगवान शिव के दरबार में करुणा भाव से आते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से भक्त दर्शन के लिए धाम में पहुंचते हैं. बाबा बूढ़ेनाथ के दर्शन के लिए भक्त गंगा जल, धतूरा, फूल व दूध इत्यादि लेकर आते हैं.

    दूर-दूर से आते हैं भक्त
    भक्त खुश्बू पांडेय ने बताया कि यह काफी प्राचीन मंदिर है. गंगा घाट पर स्नान करने के बाद भक्त दर्शन पूजन करते हैं. दर्शन मात्र से ही भक्तों को मनोवांछित फल मिलता है. शिवरात्रि के साथ ही सोमवार को भी काफी भीड़ उमड़ती है. हम 7 वर्षों से दर्शन के लिए आ रहे हैं. भक्त नम्रता सिंह ने बताया कि यह काफी पुराना और ऐतिहासिक मंदिर है. कई वर्षों से दर्शन के लिए आ रहे हैं. कमलेश कुमार ने बताया कि भगवान बूढ़ेनाथ का काफी महत्व है. यहीं वजह है कि दूर-दूर से भक्त दर्शन के लिए आते हैं.

    नेपाल व कश्मीर के राजा ने दान दिया था घंटा
    बाबा बूढ़ेनाथ के मंदिर में अष्टधातु के 2 बड़े-बड़े घंटे मौजूद हैं, जिसे कश्मीर और नेपाल के राजाओं ने दान दिया था. मंदिर को स्वर्ण व रजत से सुशोभित किया गया है. वृद्धेश्वर महादेव मंदिर का अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है. पूरे मंदिर पर अद्भुत नक्कासी की गई है.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.