Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»मैं चुप नहीं रहूंगी…इजरायली पीएम नेतन्याहू को कमला हैरिस ने सुनाई दो टूक, युद्धविराम का दबाव…
    विदेश

    मैं चुप नहीं रहूंगी…इजरायली पीएम नेतन्याहू को कमला हैरिस ने सुनाई दो टूक, युद्धविराम का दबाव…

    By July 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मैं चुप नहीं रहूंगी…इजरायली पीएम नेतन्याहू को कमला हैरिस ने सुनाई दो टूक, युद्धविराम का दबाव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में जारी राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी के बीच गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कमला हैरिस से मुलाकात की।

    इस मुलाकात में कमला हैरिस ने हमास के द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिकों के मुक्त करवाने का मुद्दा उठाया।

    इसके अलावा उन्होंने नेतन्याहू को दो टूक सुनाते हुए कहा कि गाजा में मासूमों की हत्या पर वह चुप नहीं रहेंगी। उन्होंने बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि तत्काल बातचीत के जरिए युद्धविराम की जरूरत है। 

    नेतन्याहू से मुलाकात के बाद हैरिस ने कहा कि गाजा में युद्धविराम बेहद जरूरी हो गया है। यहां लाखों की संख्या में मासूमों की जान पर बनी है और वे भुखमरी के शिकार हैं।

    हैरिस ने कहा, मैंने हमास के बंधकों के परिवारों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया कि वे अकेले नहीं हैं। हैरिस ने कहा कि वह गाजा के लोगों की दिक्कतों को लेकर चुप नहीं रहेंगी।

    उन्होंने कहा कि इजरायल को अपने बचाव का अधिकार है लेकिन बीते 9 महीने में जो कुछ भी हुआ वह बेहद खतरनाक और विनाशकारी है। 

    हैरिस ने कहा कि गाजा की स्थिति देखने लायक नहीं रह गई है। बच्चों की लाशें देखकर हर कोई परेशान हो जाता है। लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते फिर रहे हैं।

    गाजा के लोग भुखमरी का शिकार हैं। यह एक बड़ी त्रासदी है और इससे आंख नहीं चुराई जा सकती। इसको देखकर हमें बहुत पीड़ा होती है। बता दें कि कमला हैरिस संभावित डेमोक्रेट उम्मीदवार हैं। 

    बता दें कि गाजा के युद्ध से डेमोक्रेटिक पार्टी में भी इस मामले को लेकर दो धड़े बन गए हैं। हालांकि कमला का बयान पार्टी में बैलेंस बनाने वाला लगता है।

    अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैरिस ने कहा कि सभी लोग आतंकवाद, हिंसा, इस्लामोफोबिया और हेट की आलोचना करते हैं। हालांकि मानवता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

    गाजा में 20 लाख लोग भुखमरी के शिकार हैं। इससे पहले नेतन्याहू ने जो बाइडेन से भी मुलाकात की थी। 

    The post मैं चुप नहीं रहूंगी…इजरायली पीएम नेतन्याहू को कमला हैरिस ने सुनाई दो टूक, युद्धविराम का दबाव… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.