Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»अब अमेरिकी टुकड़ों पर पलेगा पाकिस्तान, विदाई से पहले शाहबाज शरीफ पर अचानक बाइडेन क्यों मेहरबान?…
    विदेश

    अब अमेरिकी टुकड़ों पर पलेगा पाकिस्तान, विदाई से पहले शाहबाज शरीफ पर अचानक बाइडेन क्यों मेहरबान?…

    By July 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब अमेरिकी टुकड़ों पर पलेगा पाकिस्तान, विदाई से पहले शाहबाज शरीफ पर अचानक बाइडेन क्यों मेहरबान?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन के टुकड़ों पर पलने वाला पड़ोसी देश पाकिस्तान अब अमेरिकी मदद की ओर टकटकी लगाए बैठा है।

    अमेरिका भी पाकिस्तान पर लगातार डोरे डालने की कोशिशों में जुटा रहा है। इस बीच, खबर है कि अमेरिका की सरकार से विदा हो रहे राष्ट्रपति जो बाइडेन पाकिस्तान को 101 मिलियन डॉलर की सहायता देने जा रहे हैं।

    अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत करने, आतंकवाद से लड़ने, डगमगाती अर्थव्यवस्था को स्थिर करने और मानवाधिकारों का समर्थन करने के लिए 101 मिलियन डॉलर का बजट प्रतिनिधि सभा से मांगा है। 

    बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के लिए इतनी मोटी रकम की मांग उसी शख्स ने अमेरिकी सदन से की है, जिस पर 2022 में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी सरकार को गिराने का आरोप लगाया था।

    अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने मंगलवार को अमेरिकी संसद की एक समिति  को बताया कि उन्होंने प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के सामने दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के लिए एक लिखित बजट अनुरोध पेश किया है।

    लू ने यह भी कहा कि पाकिस्तान फिलहाल कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि ये धनराशि  पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत करेगी, आतंकवाद से लड़ने में मदद करेगी और आर्थिक सुधारों और कर्ज प्रबंधन का समर्थन कर डगमगाती अर्थव्यवस्था को स्थिर करेगी। लू ने कहा, “राष्ट्रपति का बजट हमारे 101 मिलियन डॉलर के पाकिस्तान बजट को सीधे लागू करने का निर्देश देता है।”

    बता दें कि अमेरिका पाकिस्तान पर लगातार लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए दबाव डालता रहा है। पिछले महीने, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने भारी बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें पाकिस्तान में लोकतंत्र और मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता जताई गई थी।

    तब इस्लामाबाद ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अमेरिकी   चिंताओं को निराधार बताया था। इसके अलावा वॉशिंगटन ने पूरे मध्य एशियाई क्षेत्र में आतंकवाद से उत्पन्न गंभीर खतरे से निपटने में पाकिस्तान के साथ अपने “साझा हितों” पर बार-बार जोर दिया है।

    पाकिस्तानी अखबार डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की यह वित्तीय मदद ना सिर्फ पाकिस्तान की चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश करेगा बल्कि क्षेत्रीय संतुलन बनाने की दिशा में चीन-रूस गठजोड़ को भी कमतर करने की कोशिश करेगा।

    माना जा रहा है कि इस रकम का इस्तेमाल पाकिस्तान के सरहदी इलाकों में खासकर अफगानिस्तान और उत्तरी हिस्सों में निगरानी बढ़ाने के लिए किया जा सकता है।

    बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री खान ने इस्लामाबाद में 2022 में एक रैली के दौरान एक कागज (कथित तौर पर राजनयिक पत्र की एक प्रति) दिखाकर दावा किया था कि यह विदेशी शक्ति द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ रची गई साजिश का सबूत है।

    उन्होंने अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू का जिक्र करते हुए यह दावा किया था, जो इस विवाद के केंद्र में रहे थे। अब वही लू पाकिस्तान की शहबाज शरीफ के लिए तारणहार बन रहे हैं।

    The post अब अमेरिकी टुकड़ों पर पलेगा पाकिस्तान, विदाई से पहले शाहबाज शरीफ पर अचानक बाइडेन क्यों मेहरबान?… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.