Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»मनोरंजन»ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी की पहली झलक पर सेलेब्स ने दी बधाई
    मनोरंजन

    ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी की पहली झलक पर सेलेब्स ने दी बधाई

    By July 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऋचा चड्ढा और अली फजल की बेटी की पहली झलक पर सेलेब्स ने दी बधाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल के घर नन्हीं बिटिया रानी ने 16 जुलाई को जन्म लिया था। बच्ची के स्वागत के बाद बॉलीवुड सेलेब्स लगातार ऋचा और अली को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। हाल ही में अली ने अपनी बच्ची की पहली झलक साझा की थी, जिसके बाद से बधाई का सिलसिला चलता जा रहा है।

    अभिनेता अली फजल और ऋचा चड्ढा अपनी बेटी के आगमन से बेहद खुश हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया। कल ही उन्होंने अपनी बेटी के पैरों की एक प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया हैंडल अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की थी, जिसके बाद से ही बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, तब्बू समेत कई अन्य सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में उन पर प्यार बरसाया है।

    अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी नन्ही परी के पैरों की एक प्यारी तस्वीर साझी की थी। तस्वीर के साथ, जोड़े ने एक नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। नोट में लिखा था, "हमारे जीवन के सबसे बड़े कोलाब की घोषणा करने के लिए एक कोलाब पोस्ट कर रहे हैं!! हम वास्तव में धन्य हैं। हमारी बच्ची हमें बहुत व्यस्त रखेगी। इसलिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"
     
    अली और ऋचा के इस लाजवाब पोस्ट के बाद कई सेलेब्स के लगातार कमेंट और बधाई आ रही है। 'औरों में कहां दम था' अभिनेत्री तब्बू ने लाल रंग के हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार और बधाई ऋचा और अली के मां-बाप बनने की खुश में दी। वहीं, जरीन खान ने लिखा, 'मुबारक हो', टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने लिखा, 'बधाई हो दोस्तों', इन दिनों वैसे तो प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बेहद व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने अपने बीजी सैड्यूल से वक्त निकालकर ऋचा और अली को नन्हीं परी के आने की बधाई देते हुए लिखा, 'बधाई'। सोहा अली खान ने लिखा, 'बहुत-बहुत-बहुत बधाई हो'। तापसी पन्नू ने लिखा, 'दोनों को ढ़ेर सारी बधाई, क्या दुआ पाई है'। तो वहीं सभी का ध्यान अंगद बेदी के कमेंट ने ध्यान खींचा, उन्होंने लिखा, 'भगवान आपकी रक्षा करे और इस सुनहरे पल को जमकर एंजॉय करो। भोली-गुड्डू का लाडो'। दीया मिर्जा ने लिखा, 'सिर्फ बहुत सारा प्यार हमेशा'। हीरामंडी अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने लिखा, 'बधाई हो'।  
     
    ऋचा चड्ढा और अली फजल ने 2022 में शादी की थी। इस साल की शुरुआत में ऋचा ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। ऋचा चड्ढा निर्देशक संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आई थीं। दूसरी ओर, अली फजल हाल ही में 'फुकरे 3' में नजर आए थे।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.