Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»पाकिस्तानी सेना के जवान भी बने आतंकी! सीमा पार मिलती है फुल ट्रेनिंग; खुफिया अधिकारियों का बड़ा दावा…
    देश

    पाकिस्तानी सेना के जवान भी बने आतंकी! सीमा पार मिलती है फुल ट्रेनिंग; खुफिया अधिकारियों का बड़ा दावा…

    By July 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तानी सेना के जवान भी बने आतंकी! सीमा पार मिलती है फुल ट्रेनिंग; खुफिया अधिकारियों का बड़ा दावा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जम्मू-कश्मीर में बढ़ते आतंकवादी  हमलों के पीछे  सामान्य आतंकवादी नहीं हैं बल्कि ये पाकिस्तानी सेना के पूर्व जवान भी हो सकते हैं।

    खुफिया विभाग के अधिकारियों ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हैरान करने वाली बातें बताई हैं।

    जिस तरह से आतंकवादी अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि पाकिस्तानी सेना इनकी पूरी मदद करती है और इन्हें प्रशिक्षण भी देती है। आतंकियों के पास एम-4 यूएस कार्बाइन, चीनी स्टील कोर बुलेट और अन्य आधुनिक हथियार उपलब्ध हैं। 

    एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल 2023 में पुंछ में सेना के ट्रक पर आतंकियों ने हमला किया था। तब पहली बार आतंकियों ने चीनी स्टील कोर बुलेट और एम4 कार्बाइन का इस्तेमाल किया था।

    इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे। उन्होंने कहा, हम पुष्टि तो नहीं  कर सकते लेकिन आतंकियों में पाकिस्तानी सेना के पूर्व जवानों के शामिल होने की पूरी आशंका है।

    जिस तरह से वे गुरिल्ला तकनीक का इस्तेमाल करते हैं और सेना के जवानों को निशाना बनाते हैं उससे स्पष्ट है कि ये आतंकी अच्छी तरह प्रशिक्षित करके भेजे गए हैं। 

    उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि या तो वे पाकिस्तानी सेना के रिटायर्ड जवान हं या फिर गुरिल्ला युद्ध के लिए तैयार किए गए आतंकी।

    घने जंगलों में आतंकियों के पास अत्याधुनिक हथियार होने की वजह से उनका मुकाबला करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बता दें कि एम4 कार्बाइन अमेरिका ने 1980 में विकसित की थी। यह एम16ए2 का छोटा वर्जन है। अमेरिकी सेना इसका इस्तेमाल करती थी। 

    चीनी स्टील कोर बुलेट मेटल जैकेट से बनी होती है। यह गोली बहुत ही शार्प होती है और लगने के बाद जान बचने की संभावना कम रहती है।

    पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, जम्मू-कश्मीर में हालात बेहद गंभीर हैं और चिंता का विषय हैं। पाकिस्तान की सेना या फिर पूर्व जवानों से इन आतंकियों को पूरी मदद मिल रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर के स्थानीय आतंकी भी इनका साथ देते हैं। बहुत सारे आतंकी पहले से ही घुसपैठ करके जम्मू-कश्मीर में अपना ठिकाना बना चुके हैं। 

    जानकारी मिली है कि अफगानिस्तान में अमेरिका की सेना जो हथियार छोड़ गई है उनका इस्तेमाल अब जम्मू-कश्मीर में हो रहा है।

    पाकिस्तान के रास्ते ये हथियार जम्मू-कश्मीर में सप्लाई किए जा रहे हैं।

    पीर पंजाल के जंगलों में आतंकियों ने ठिकाना बना लिया है और राजौरी, पुंछ सेक्टर में वे अकसर हमले करते हैं।  बता दें कि आतंकियों का सफाया करने के लिए सेना ने 3 हजार अतिरिक्त जवान उतार दिए हैं। 

    The post पाकिस्तानी सेना के जवान भी बने आतंकी! सीमा पार मिलती है फुल ट्रेनिंग; खुफिया अधिकारियों का बड़ा दावा… appeared first on .

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.