Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»महाराष्ट्र में कांग्रेस-सपा मिलकर लड़ेंगी विस चुनाव!
    राजनीती

    महाराष्ट्र में कांग्रेस-सपा मिलकर लड़ेंगी विस चुनाव!

    By July 19, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र में कांग्रेस-सपा मिलकर लड़ेंगी विस चुनाव!
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पार्टी अब अपने विस्तार के लिए नए-नए सियासी रास्ते खोजने के लिए आगे बढ़ चली हैं। इस कड़ी में सबसे पहला पड़ाव समाजवादी पार्टी का महाराष्ट्र बना है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के सभी 37 सांसदों का शुक्रवार को स्वागत समारोह होने जा रहा है। स्वागत समारोह के बहाने समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में अपनी सियासी जमीन की मजबूती तलाशने की पूरी तैयारी में है। वहीं सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के गठबंधन वाले महाविकास अगाढ़ी के साथ मिलकर मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका के चुनाव में भी शिरकत करने के लिए जमीनी तैयारी में लगी है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के बाद अपने विस्तार के लिए कई बड़ी योजनाएं तैयार की हैं। पार्टी के रणनीतिकारों की मानें, तो इस विस्तार में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश से बाहर निकलकर मजबूती के साथ अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने की तैयारी में है। इसमें सबसे पहले सियासी जनाधार की मजबूती महाराष्ट्र में तैयार की जा रही है। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी यही सियासी संदेश देने के लिए शुक्रवार को अपने सभी सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक स्वागत समारोह के माध्यम से करने जा रही है। इस स्वागत समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी न सिर्फ महाराष्ट्र में अपनी ताकत दिखाएगी, बल्कि आने वाले विधानसभा के चुनाव में अपने प्रत्याशियों को उतारने का पूरा खाका भी खीचेंगी। इसके लिए पार्टी ने जातिगत समीकरणों के आधार पर महाराष्ट्र का पूरा सियासी रोड मैप तैयार कर लिया है। समाजवादी पार्टी ने जिस तरीके से महाराष्ट्र में चुनाव से पहले अपने सांसदों के स्वागत समारोह का आयोजन किया है, वह आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिहाज से बनाया गया प्लान है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी कहते हैं कि उनकी पार्टी देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी है। निश्चित तौर पर पार्टी अपने विस्तार के लिए वह सभी प्रयास भी कर रही है और उसमें सफल भी होगी। चौधरी कहते हैं कि आगे की जो भी रणनीति तैयार की जा रही है, वह पार्टी के भविष्य के विजन के लिहाज से तैयार हो रही है। समाजवादी पार्टी के नेता बाबा भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के साथ छत्रपति शिवाजी को नमन कर सिद्धिविनायक मंदिर में माथा टेककर आगे की रणनीति बनाने वाले हैं। हालांकि सियासी जानकारों का कहना है कि समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र में इस बार होने वाली एंट्री के साथ इंडिया गठबंधन वाले महाविकास अघाड़ी में चिंता की लकीरें जरूर पड़ने वाली हैं। राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु शितोले कहते हैं कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी की एंट्री से यहां की सियासत में तूफान जरूर उठेगा। उसकी वजह बताते हुए हिमांशु कहते हैं, क्योंकि समाजवादी पार्टी अगर अकेले चुनाव लड़ती है, तो दलित और मुस्लिम वोट बैंक के सहारे वह अपने ही गठबंधन के सहयोगी दलों में सेंधमारी कर उन्हें कमजोर करेगी। और अगर समाजवादी पार्टी महाविकास अगाड़ी के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ती है, तो गठबंधन में शामिल सियासी दलों की सीटों में हिस्सेदारी लेगी। हालांकि हिमांशु कहते हैं कि सियासी फायदा महाविकास अगाड़ी गठबंधन को भी समाजवादी पार्टी को अपने साथ रखने में हो सकता है। वह कहते हैं कि महाराष्ट्र की सियासत में बीते कुछ दिनों से चर्चा इस बात की हो रही है कि समाजवादी पार्टी इसी गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। 

     कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी रणनीति में बदलाव किया 

    वहीं, समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र में एंट्री के साथ कांग्रेस ने भी अपनी पूरी रणनीति तैयार कर ली है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी ने अपनी पूरी रणनीति में बदलाव करते हुए समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी की है। दरअसल यह बदलाव लोकसभा चुनाव से पहले की सियासी रणनीतियों के लिहाज से किया गया है। दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे, उसमें समाजवादी पार्टी ने मध्यप्रदेश में भी गठबंधन के तहत कांग्रेस से सीटें मांगी थीं। हालांकि उस दौरान यह कहा गया था कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए ही हुआ है। इसलिए विधानसभा में गठबंधन के घटक दल भी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे थे। सियासी जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी समाजवादी पार्टी अब जब महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है, तो गठबंधन सपा को सीटें देने पर राजी हो रहा है। दरअसल इसके पीछे तर्क यही माना जा रहा है कि जिस तरीके से लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने मिलकर भाजपा की सीटों को रोका है। ठीक उसी पैटर्न पर विधानसभा के चुनाव में भी गठबंधन अलग-अलग राज्यों में एनडीए को रोक सकेगा। राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार तरुण खेलकर कहते हैं कि यह वक्त समाजवादी पार्टी के लिए निश्चित तौर पर विस्तार के लिहाज से सबसे मुफीद है। क्योंकि समाजवादी पार्टी देश की तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में हाल के दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर सपा उन राज्यों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारती है, तो यह उसके लिए सियासी रूप से बहुत ही फायदे का सौदा हो सकता है। खेलकर कहते हैं कि महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ने अपने सियासी मोहरे जिस तरीके से सजाए हैं, उससे पार्टी को उम्मीद नजर आ रही है। उनके मुताबिक दलित नेता इंद्रजीत सरोज को चुनाव प्रभारी बनाकर समाजवादी पार्टी ने अपने पीडीएफ फॉर्मेट को मजबूती से महाराष्ट्र की सियासत में आगे बढ़ने का सॉलिड प्लान और संदेश दिया है। खेलकर के मुताबिक महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी हैं। मुस्लिम समुदाय से होने के नाते समाजवादी पार्टी यहां की बड़ी मुस्लिम आबादी पर अपनी दावेदारी भी ठोकेगी। साथ ही दलित नेता इंद्रजीत सरोज को बड़ी जिम्मेदारी देकर दलित और मुसलमान को अपने साथ जोड़ने की बड़ी रणनीति के साथ महाराष्ट्र में अखिलेश यादव एंट्री कर रहे हैं।  

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई ने महिला बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक ली आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन व संस्थागत प्रसव पर विशेष जोर स्वास्थ्य व महिला बाल विकास विभाग को दिए समन्वित कार्य के निर्देश

    February 24, 2026

    नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी नई रफ्तार – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    February 24, 2026

    ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ता ऐतिहासिक बजट – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    February 24, 2026

    किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा बजट ‘‘संकल्प’’: मंत्री राम विचार नेताम….

    February 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.