Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»दुनियांभर के बैंकों और हवाई अड्डों का काम हुआ ठप 
    देश

    दुनियांभर के बैंकों और हवाई अड्डों का काम हुआ ठप 

    By July 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई खराबी 

    नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई खराबी के चलते दुनियाभर के तमाम कंप्यूटर और लैपटॉप आज अचानक बंद पड़ गए। इसके चलते विमान कंपनियों, बैंकों और अनेक माडिया हाउस का कामकाज ठप हो गया। कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज में आई तकनीकी खराबी को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। शुक्रवार सुबह से ही माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को कार्य करने में खासी दिक्कत महसूस हुई है। इसका असर भारतीय एयरलाइंस पर भी हुआ है। दुनियांभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को ऑप्रेटिंग सिस्टम में ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ की खराबी देखने को मिल रही है। इस कारण सिस्टम अचानक बंद होते हैं या फिर रीस्टार्ट हो जा रहे हैं।  

    बैंक और विमान कंपनियों के काम-काज हुए प्रभावित

        
    जानकारी के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की खराबी के चलते न्यूजीलैंड में कई बड़े बैंकों और दुकानों के साइबर सिस्टम ठप हो गए हैं। एएसबी, कीवीबैंक, व्हाट्पेक, एएनजेड और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के सिस्टम में दिक्कत आने की खबर है। यहां ऑकलैंड यूजर्स ने बताया कि वूलवर्थ्स स्टोर में सेल्फ-चेकआउट मशीनों ने कम्प्यूटर सिस्टम प्रॉब्लम में है। इसे रीस्टार्ट की आवश्यकता है। जैसे मैसेज देखे गए हैं। यही नहीं दुनियां के अन्य देशों में भी यही दिक्कत सामने आई है। 
    इस संबंध में माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बयान में कहा है कि समस्या की जांच की जा रही है, इसके चलते भी उपयोगकर्ताओं को विभिन्न ऐप्स और सेवाओं तक जाने में दिक्कत हो रही है। वहीं साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था, कि समस्या के साथ ही एमएस विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप अचानक क्रैश कर गए हैं। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज की परेशानी के चलते अन्य संबंधित सेवाओं पर भी इसका असर पड़ा है। यहां बतलाते चलें कि यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के साथ ही माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट एजुरे, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस के इस्तेमाल में भी खासी दिक्कत हो रही है। 74फीसदी यूजर्स तो माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन ही नहीं कर पा रहे हैं। वहीं 36फीसदी यूजर्स को ऐप में परेशानी हो रही है। 
    इस संबंध में अमेरिका के साइबर सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर का कहना था कि ऑस्ट्रेलिया में कई कंपनियों और सेवाओं को प्रभावित करने वाली एक बड़ी तकनीकी खराबी के बारे में आज दोपहर को ही पता चला है। जानकारी के अनुसार यह खराबी प्रभावित कंपनियों द्वारा नियोजित तीसरे पक्ष के सॉफ़्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म के साथ एक तकनीकी समस्या के रुप में सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है कि यह साइबर सुरक्षा से जुड़ा कोई मामला है। बावजूद इसके तमाम तरह के यूजर्स से बातचीत जारी है और समस्या के समाधान पर कार्य किया जा रहा है। 

    भारत में भी एयरलाइंस कंपनियों के काम पर असर


    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई खराबी का असर भारत की एयरलाइंस पर भी हुआ है। अकासा एयर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है, कि हमारी सर्विस प्रोवाइडर के साथ बुनियादी ढांचे में आई खराबी के चलते, हमारी कुछ ऑनलाइन सेवाएं, जिनमें बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग प्रबंधन सेवाएं आदि शामिल हैं, अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। हम वर्तमान में एयर पोर्ट पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाओं का पालन कर रहे हैं। इसलिए तत्काल यात्रा वाले यात्रियों काउंटरों पर चेक-इन करने के लिए एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचने की सलाह दी जाती है। इस असुविधा के लिए एयर लाइन्स ने खेद भी जताया और आश्वस्त किया कि समस्या का हल जल्द से जल्द निकाल लिया जाएगा। वहीं स्पाइस जेट ने भी लगभग यही संदेश अपने उपभोक्ताओं और यूजर्स को दिया है। 

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.