Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले: मंत्री केदार कश्यप
    छत्तीसगढ़

    जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले: मंत्री केदार कश्यप

    By July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले: मंत्री केदार कश्यप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर, वन एवं जलावायु परिवर्तन मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य और केन्द्र प्रवर्तित जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मंत्री श्री कश्यप कहा  कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई सहित जिले के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले के विषम परिस्थिति के बावजूद विभागीय समन्वय के साथ विकास कार्याे में बेहतर प्रदर्शन के लिए अधिकारियों का उत्साहवर्धन भी किया। बैठक में बस्तर लोकसभा सांसद श्री महेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित थे।

    विषम परिस्थितियों में योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की सराहना की

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा है कि बरसात के मौसम में मौसमी एवं जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मलेरिया उन्मूलन के लिए मच्छरदानी वितरण, डीडीटी छिड़काव सुनिश्चित करें। सर्पदंश के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में एन्टी वेनम व अन्य मेडिसिन की व्यवस्था रखी जाए।मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की उन्नति के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर ही है। शासन द्वारा किसान हितैषी योजनाओं का क्रियान्वयन की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उनके मांग के अनुरूप खाद और बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों को खेती-किसानी के संबंध में जरूरी पहलुओं की जानकारी कृषि विभाग के अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से प्रदान करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री कश्यप ने केन्द्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना-प्रधानमंत्री आवास योजना, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, नियद नेल्लानार की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री अनुराग पाण्डेय ने जिले में सिंचाई का रकबा बढ़ाने, नियद नेल्लानार की प्रगति, बीजापुर के शांति नगर वार्ड में निवासरत नक्सल पीड़ित परिवारों दी जा रही आवश्यक सुविधाएं, रेल कॉरिडोर संबंधी प्रस्ताव आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।    
     

    Related Posts

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025

    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की

    September 2, 2025

    बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    September 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

    September 2, 2025

    सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री रामविचार नेताम

    September 2, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2025
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.